ब्रेकिंग
Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

सुपौल में रफ्तार ने ली 10 साल के बच्चे की जान, साइकिल सवार से टकरायी अनियंत्रित बाइक

SUPAUL : बिहार में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। सुपौल के त्रिवेणीगंज थानाक्षेत्र के कुमयाही सड़क मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक और साइकिल की सीधी टक्कर में साइकिल सवार 10 साल के बच्चे

सुपौल में रफ्तार ने ली 10 साल के बच्चे की जान, साइकिल सवार से टकरायी अनियंत्रित बाइक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL : बिहार में रफ्तार का कहर लगातार जारी है। सुपौल के त्रिवेणीगंज थानाक्षेत्र के कुमयाही सड़क मार्ग पर एक अनियंत्रित बाइक और साइकिल की सीधी टक्कर में साइकिल सवार 10 साल के बच्चे की मौत हो गई। वहीं बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। 


घटना के संबंध में घायल बाइक सवार ने बताया कि कुमयाही हटिया से मीट लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान कुमयाही सिमरिया सड़क मार्ग पर विपरीत दिशा से आ रही एक साइकिल सवार से टक्कर हो गई। जिसमें दोनों घायल हो गए। किसी तरह घायल साइकिल सवार को त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन इलाज के दौरान साइकिल सवार 10 वर्षीय अभिषेक की मौत हो गयी।


त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक उमेश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना में घायल दो लोग यहां आये थे। जिसमें घायल सलमान इलाजरत है। वहीं दूसरे घायल किशोर अभिषेक की मौत हो गयी है। मृतक अभिषेक जरेला वार्ड नम्बर 10 निवासी लालदेव मंडल का 10 वर्षीय पुत्र था। 


अभिषेक की मौत सड़क दुर्घटना में छाती की हड्डी टूटने और ब्रेन हेमरेज के कारण हुई। घटना की सूचना मिलने के बाद मृतक अभिषेक के परिजन अस्पताल पहुंचे। जहां शव को देखते ही परिजनों के बीच कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता