ब्रेकिंग
PM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसमहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकापुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP ने 4 थानों में तैनात किए नए थानेदार, एक SHO लाइन हाजिरभरत तिवारी एनकाउंटर पर RJD ने बोला हमला, डॉ. संजीव ने कहा..बकैती से सरकार नहीं चलतीबिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफPM-Kisan की 23वीं किस्त जारी: 9.44 करोड़ किसानों के खातों में पहुंचे 18,880 करोड़, ऐसे चेक करें स्टेटसमहाराष्ट्र के हनुमान मंदिर में बड़ा हादसा: छत गिरने से 6 की मौत, 30-40 लोगों के दबे होने की आशंकापुलिस महकमे में बड़ा फेरबदल: SSP ने 4 थानों में तैनात किए नए थानेदार, एक SHO लाइन हाजिरभरत तिवारी एनकाउंटर पर RJD ने बोला हमला, डॉ. संजीव ने कहा..बकैती से सरकार नहीं चलतीबिहार में चोरों का उत्पात: एक ही रात दो घरों को बनाया निशाना, करीब एक करोड़ की संपत्ति पर किया हाथ साफ

सुपौल : प्राइवेट क्लीनिक के कम्पाउंडर की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

SUPAUL : सुपौल में एक प्राइवेट क्लीनिक के कंपाउंडर की फंदे से लटकर संदिग्ध हालत में मौत हो गई. वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगया है. घटना सुपौल सदर थाना इलाके के सद

सुपौल : प्राइवेट क्लीनिक के कम्पाउंडर की संदिग्ध हालत में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
Anamika
2 मिनट

SUPAUL : सुपौल में एक प्राइवेट क्लीनिक के कंपाउंडर की फंदे से लटकर संदिग्ध हालत में मौत हो गई. वहीं मृतक के परिजनों ने हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगया है. घटना सुपौल सदर थाना इलाके के सदर बाजार की है.

जहां सदर बाजार के भेलाही रोड स्थित मां देवता हड्डी हॉस्पिटल में क्लिनिक के कंपाउंडर की फंदे से लटककर संदेहास्पद हालत में मौत हौ गई. मृतक की पहचान पिपरा थाना क्षेत्र के जोलाहनियां के रहने वाले संजय मंडल के रुप में की  गई है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि संजय मंडल कई साल से मां देवता हड्डी हॉस्पिटल में कार्य करता था. घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल के संचालक डॉक्टर जितेंद्र कुमार सिंह भी मौके पर पहुंचे और परिजनों से मुलाकात की. 

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं मृतक के भाई ने बताया कि उसकी हत्या कर लाश को फंदे से लटका दिया गया है. हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं कह रही है. 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता