ब्रेकिंग
दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?✦दरभंगा स्नातक MLC सीट पर RJD का कब्जा, अनिल कुमार झा ने BJP के सर्वेश कुमार को हराया✦दरभंगा स्नातक MLC रिजल्ट में हो रही देरी पर तेजस्वी यादव ने लगाया आरोप, कहा..BJP की जीत खोज रहा चुनाव आयोग✦Bihar MLC Result : ‘समय रहते संभल जाओ...’ JDU नेतृत्व को किसने दिया चाणक्य वाला संदेश? पूछा - संजय झा जी के गृह क्षेत्र में जेडीयू कैंडिडेट चौथे स्थान पर कैसे गए ? ✦41 किलो दूध देने का हरियाणा की भैंस दुर्गा ने बनाया रिकॉर्ड, 40 लाख रुपये तक लग चुकी है इसकी कीमत✦SIR Bihar : ‘बैलेट से चुनाव हुआ फिर भी कांग्रेस हारी’, संजय जायसवाल ने राहुल गांधी को घेरा, बोले - मतदाता सूची में अपात्र नाम क्यों बचाए जाएं?

विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी… फंदे से लटका मिला शव, पति समेत 3 पर हत्या का आरोप

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में 24 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला का शव फंदे से लटका मिला, जिसके बाद मायके वालों ने पति समेत तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। वहीं, ससुराल पक्ष ने आत्महत्या...

विवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी… फंदे से लटका मिला शव, पति समेत 3 पर हत्या का आरोप
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के गोपालगंज में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है. कटेया थाना क्षेत्र के भाटपोइया गांव में 24 वर्षीय प्रीति देवी का शव फंदे से लटका मिला. घटना के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं. मृतका के मायके वालों ने पति, सास और देवर पर गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है, जबकि ससुराल पक्ष का दावा है कि प्रीति ने आत्महत्या की है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.


मृतका की पहचान प्रीति देवी के रूप में हुई है. वह पूर्वी चंपारण जिले के पहाड़पुर थाना क्षेत्र के भटटोली गांव की रहने वाली थी. प्रीति की शादी दिवाकर मिश्रा से हुई थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और विवाहिता की मौत को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं.


मायके वालों ने पति समेत तीन पर लगाया आरोप

प्रीति के मायके पक्ष के लोगों ने आरोप लगाया है कि उसका पति अक्सर शराब के नशे में घर आता था और उसके साथ मारपीट करता था. परिजनों का कहना है कि पति लगातार मायके से पैसे लाने का दबाव बनाता था. इसी बात को लेकर प्रीति को प्रताड़ित किया जाता था.


मायके वालों ने आशंका जताई है कि इसी विवाद के कारण प्रीति की हत्या की गई है. हालांकि, हत्या के आरोपों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले में दोनों पक्षों के दावों को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.


दूसरी ओर, ससुराल पक्ष का कहना है कि प्रीति ने आत्महत्या की है. दोनों पक्षों के अलग-अलग दावों के कारण विवाहिता की मौत की परिस्थितियों की जांच की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि घटना के समय क्या हुआ था और मौत के पीछे की वास्तविक वजह क्या है.


घटना की सूचना मिलने के बाद कटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम ने भी पहुंचकर जरूरी साक्ष्य जुटाए हैं.