ब्रेकिंग
PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!PMCH में जूनियर डॉक्टरों की हड़ताल खत्म, स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पहल का असर; अधीक्षक को किया था तलबनेपाल की बारिश का बिहार में असर: तिरहुत की नदियों का जलस्तर बढ़ा, संभावित बाढ़ को लेकर आयुक्त ने जिलों को दिए सख्त निर्देशकब जारी होगा BPSC TRE4 का नोटिफिकेशन? शिक्षक बहाली पर शिक्षा मंत्री ने दिया यह जवाबBihar News: DDC ने पत्नी के नाम पर करोड़ों की संपत्ति अर्जित की और छुपा लिया...SVU की छापेमारी में खुली थी पोल, निलंबित अफसर के खिलाफ शुरू हुआ डिपार्टमेंटल प्रोसिडिंग बिहार में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी होगी खत्म, शिक्षा विभाग जल्द जारी करेगा नया SOP, नियमों की अनदेखी पड़ेगी भारी!

सुपौल में लगी भीषण आग, 40 लाख की संपत्ति जलकर खाक

SUPAUL: सुपौल में भीषण अगलगी की घटना में 40 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मिरजवा वार्ड नम्बर 11 की है जहां 4 घरों में भीषण आग लग गयी। अगल

सुपौल में लगी भीषण आग, 40 लाख की संपत्ति जलकर खाक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SUPAUL: सुपौल में भीषण अगलगी की घटना में 40 लाख की संपत्ति जलकर खाक हो गयी है। घटना त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के मिरजवा वार्ड नम्बर 11 की है जहां 4 घरों में भीषण आग लग गयी। अगलगी की इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गयी। इस दौरान एक मवेशी की आग में झूलकर मौत हो गयी। वहीं बिटिया की शादी के लिए रखे पैसे और गहने भी जलकर खाक हो गया है। 


बताया जाता है कि रविन्द्र यादव,विनोद यादव औऱ बिजेंद्र यादव के चार घरों लगी आग के बाद घर में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। तेज हवा चलने की वजह से आग तेजी से फैल गयी और आस पास रखे सभी सामानों को आग ने अपने आगोश में ले लिया। अचानक लगी आग ने रविन्द्र यादव के दरवाजे पर रखे उनके एक ट्रैक्टर, एक मोटरसाइकिल औऱ एक पम्पसेट भी जला डाला। इस घटना में एक मवेशी की भी झुलसने से मौत हो गई। 


स्थानीय लोगों ने बताया कि मवेशी के पास अलाव से अचानक आग लग गयी जब तक हमलोग कुछ समझ पाते तब तक आग भयानक रूप ले लिया औऱ देखते ही देखते घर सामान सहित दरवाजे पर रखे ट्रैक्टर मोटरसाइकिल पम्पसेट सभी जलकर राख में तब्दील हो गया।आग लगने की घटना की जानकारी जैसे ही स्थानीय लोगों को मिली सबों ने खुद से बाल्टी से पानी देकर आग बुझाया। 


अगलगी की घटना की सूचना त्रिवेणीगंज अग्निशमन विभाग के कर्मियों को दी गई जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची लेकिन तबतक स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पा लिया था। अगलगी की इस घटना में स्थानीय निवासी रविंद्र यादव की बेटी शादी के लिए रखे लाखों रुपये के सामान जलकर राख हो गये। अग्नि पीड़ितों ने बताया लाया कि इस घटना में तकरीबन 40 से 45 लाख रुपये के सामान जलकर खाक हो गया। 


रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता