ब्रेकिंग
Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी✦Lakhisarai ROB : लखीसराय ROB में बड़ा खेल? IIT की जांच में गर्डर में दरार और सरिया में जंग, निर्माण एजेंसी 15 साल के लिए ब्लैकलिस्ट✦बिहार में ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर... मां-बेटे समेत 4 की मौत, गैस कटर से काटकर निकाले गए लोग✦Bihar BJP : आखिर अपने ही गढ़ में बार-बार क्यों पिट रही भाजपा? पहले बांकीपुर, अब पटना शिक्षक MLC सीट भी हाथ से गई✦दिवाली पर बिहार लौट रहे मजदूरों से भरी बस गंगा एक्सप्रेसवे पर पलटी, हादसे में 20 से ज्यादा मजदूर घायल✦बिहार पर चक्रवात ‘अर्नब’ का खतरा... 13 जिलों में आंधी-वज्रपात का अलर्ट, कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी

सुपौल में भीषण अगलगी की घटना, एक साथ जले 51 से अधिक घर, लाखों की संपत्ति जलकर खाक

SUPAUL: सुपौल में भीषण अगलगी की घटना में एक साथ 50 घर जल गये। इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। तेज पछिया हवा से चूल्हे की चिंगारी भड़क गयी। इस घटना में पिता-पुत्र बुरी

सुपौल में भीषण अगलगी की घटना, एक साथ जले 51 से अधिक घर, लाखों की संपत्ति जलकर खाक
Jitendra Vidyarthi
4 मिनट

SUPAUL: सुपौल में भीषण अगलगी की घटना में एक साथ 50 घर जल गये। इस घटना में लाखों की संपत्ति जलकर खाक हो गयी। तेज पछिया हवा से चूल्हे की चिंगारी भड़क गयी। इस घटना में पिता-पुत्र बुरी तरह झुलस गये वही कई मवेशियों की भी आग में झुलसने से मौत हो गयी। वही एक बच्चा लापता हो गया है जिसकी तलाश जारी है। घटना के दो घंटे बाद फायर बिग्रेड की टीम के पहुंचने से लोगों में आक्रोश व्याप्त है। दमकल की चार गाड़ियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लोगों का आरोप है कि अगलगी की सूचना दिये जाने के बाद भी कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे। 


घटना सुपौल के जदिया थाना क्षेत्र की है जहां पिलुवाहा पंचायत के वार्ड सात में आज दोपहर भित्ता महादलित टोला में तेज पछिया हवा से चूल्हे की चिंगारी से भड़की आग के कारण पूरी बस्ती के 51 से अधिक घर जलकर राख हो गए हैं घरेलू गैस सिलिंडर के फटने के बाद आग और अधिक बेकाबू हो गया।जब तक लोग कुछ समझ पाते तब तक आग ने 51 घर को अपने आगोश में ले लिया।मौके पर पहुंचे हल्का कर्मचारी जले घर और सामानों के आंकड़े जुटा रहे हैं। अगलगी कि इस घटना में 10 से अधिक गाय-बछड़ा के झुलसने से मौत हुई है तो वहीं 50 से अधिक बकरी झुलस कर मर गई है। 


मौके पर पहुंचे सैकड़ो ग्रामीण और दमकल की चार गाड़ी आग पर काबू करने का प्रयास कर रहे है। ग्रामीणों ने बताया कि अगलगी की यह घटना सबसे पहले स्थानीय निवासी मंगल राय के घर जल रहे चूल्हे के चिंगारी से भड़की और देखते ही देखते हैं टोले के तेज पछिया हवा के कारण सारे बस्ती को अपने लपेटे में ले लिया और धु धु कर सभी घर जल गए। ग्रामीणों ने बताया कि जब तक वे लोग इस आग पर काबू पाते तब तक भीषण आग के कारण लोगों को आग बुझाने में भी भारी परेशानी उठानी पड़ी। 


आग बुझाने के दौरान किशोर राय और उसका 4 वर्षीय पुत्र आशीष कुमार भी झुलसा है,जिसकी चिकित्सा अनुमंडलीय अस्पताल त्रिवेणीगंज में चल रही है तो वहीं लोग एक बच्चा के लापता होने की बात भी कह रहे हैं जिसकी तालाश की जा रही है अगलगी की इस घटना में लाखों रुपये के सामान,मोटरसाइकिल,आटा चक्की मशीन सहित अन्य सामान भी जलकर राख हो गए हैं।अगलगी की सूचना मिलने पर जदिया थाना के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम भी लापता बच्चे की तालाश कर रहे हैं..


 सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि दो लोग झुलसे हैं जिन्हें अस्पताल भेजा गया है तो वहीं एक बच्चा भी लापता बताया जा रहा है जिसकी खोज की जा रही है।स्थानीय लोगो ने बताया कि घटना की सूचना तुरंत ही दमकल कर्मियों को दी गई लेकिन जब सभी घर जलकर राख हो गए तब दमकल की टीम यहां पहुंची साथ ही अधिकारियों को भी इसकी सूचना दी गयी है लेकिन अभी तक अधिकारी यहां नहीं पहुंचे हैं।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता