ब्रेकिंग
सबूत के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा पर कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिस्टल लहराकर डांस करने वाली महिला गिरफ्तारसड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशनसबूत के साथ निर्वाचन आयोग पहुंचे प्रशांत किशोर, पटना SSP कार्तिकेय शर्मा पर कार्रवाई की मांग सोशल मीडिया पर रील बनाने का जुनून पड़ा भारी, पिस्टल लहराकर डांस करने वाली महिला गिरफ्तारसड़क किनारे मिला 30 वर्षीय युवक का शव, सिर पर धारदार हथियार के निशान; हत्या की आशंका से इलाके में सनसनीPatliputra Township: आज से ही सेटेलाइट टाउनशिप में जमीन की 'खरीद-बिक्री' पर लगी रोक हटाई गई, नगर विकास विभाग का बड़ा फैसला 12 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए मुखिया जी, मनरेगा भुगतान के बदले मांग रहे थे कमीशन

धान के खेत में मिला जिंदा मगरमच्छ, कंधे पर उठाकर युवक पहुंच गया थाने, VIDEO वायरल

बिहार के सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र में धान के खेत से एक जिंदा मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया गया। युवकों ने उसे पकड़कर थाना पहुंचाया, जिसके बाद वन विभाग ने उसे कोसी नदी में छोड़ दिया।

बिहार न्यूज
हैरान कर देने वाला वीडियो आया सामने
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले से हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र के लालपुर वार्ड-14 स्थित एक धान के खेत में शुक्रवार को अचानक एक विशाल जिन्दा मगरमच्छ दिखाई देने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। खेत में काम कर रहे लोगों की नजर जैसे ही मगरमच्छ पर पड़ी,वहां अफरा-तफरी मच गई। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई और ग्रामीणों की जुटी भीड़ में शामिल कुछ युवकों ने हिम्मत दिखाते हुए मगरमच्छ को पकड़कर उसे रस्सी से बांधकर कंधे पर उठाकर थाना ले आया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गये। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार,धान के खेत में अचानक मगरमच्छ को घूमते देख पहले तो ग्रामीण घबरा गए,लेकिन बाद में उन्होंने हिम्मत और सूझबूझ का परिचय दिया। किसी भी तरह की जल्दबाजी या नुकसान पहुंचाने के बजाय ग्रामीणों ने बेहद सावधानी से मगरमच्छ को सुरक्षित काबू में लिया और तुरंत इसकी सूचना वन विभाग, वीरपुर को दी लेकिन वन विभाग से तुरंत रिस्पांस नहीं मिलने पर कुछ युवकों ने मगरमच्छ के मुँह को रस्सी से बांधकर उसे कंधे पर उठाकर भीमनगर थाना पहुंच गए। जिसके बाद थानाध्यक्ष मनीष कुमार की सूचना पर वन विभाग की टीम भीमनगर थाना पहुंची और मगरमच्छ को अपने कब्जे में लेकर उसकी स्वास्थ्य जांच की। 


जांच में मगरमच्छ पूरी तरह स्वस्थ पाया गया। इसके बाद विभागीय प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे उसके प्राकृतिक आवास कोसी नदी में सुरक्षित छोड़ दिया गया। वन विभाग के फॉरेस्टर रवि रंजन ने बताया कि रेस्क्यू किए गए मगरमच्छ की लंबाई करीब 4 फीट 16 इंच थी। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में नदियों का जलस्तर बढ़ने और जलमार्गों के आपस में जुड़ जाने के कारण मगरमच्छ सहित कई जंगली जीव खेतों और रिहायशी इलाकों तक पहुंच जाते हैं। ऐसे मामलों में लोगों को घबराने या खुद जोखिम उठाने के बजाय तुरंत वन विभाग को सूचना देनी चाहिए। इस घटना में सबसे राहत की बात यह रही कि न तो किसी ग्रामीण को कोई नुकसान पहुंचा और न ही मगरमच्छ को किसी तरह की चोट आई। स्थानीय लोगों ने समझदारी दिखाते हुए वन्यजीव की सुरक्षा सुनिश्चित की।


वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं मगरमच्छ या कोई अन्य वन्यजीव दिखाई दे, तो अफवाह फैलाने या उसे नुकसान पहुंचाने की कोशिश न करें। तत्काल विभाग को सूचना दें ताकि प्रशिक्षित टीम सुरक्षित रेस्क्यू कर उसे उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ सके। फिलहाल इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। धान के खेत में मगरमच्छ की मौजूदगी ने पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है और लोग इस अनोखे नजारे को देखकर दंग रह गये।

टैग्स
रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता