ब्रेकिंग
कलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टबिहार के एक 'थानेदार' को 3 सजा की सजा...25 हजार का जुर्माना, 6 हजार रू घूस लेते निगरानी ब्यूरो ने किया था गिरफ्तार पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टम

सुपौल में बड़ा हादसा: नाव पलटने से 12 लोग नदी में डूबे, मौके पर मची अफरा-तफरी

सुपौल के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में बड़ा नाव हादसा हो गया है। 12 लोग नदी में डूब गये जिसमें ग्रामीणों की मदद से 7 को सुरक्षित निकाला गया वही एक महिला की मौत हो गयी, 4 लोग अब भी लापता।

बिहार
परिजनों के बीच मचा कोहराम
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SUPAUL: बिहार के सुपौल जिले से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के गुड़िया पंचायत अंतर्गत बेलापट्टी वार्ड 1 में बड़ा नाव हादसा हो गया। बेलापट्टी स्थित बेंगा धार में घास-पटुआ लेकर लौट रही एक नाव अचानक पलट गई। नाव पर सवार 12 लोग नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए 12 में से 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं, एक महिला को नदी से निकालकर अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतका की पहचान छातापुर थाना क्षेत्र के चकला वार्ड 2 निवासी मोटर मुखिया की पत्नी संजन देवी के रूप में हुई है।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नाव पर दो नाविक सहित 12 लोग सवार थे, सभी नदी पार कर घास-पटुआ लेने गए थे और देर शाम लौटते समय यह हादसा हुआ। अब भी 4 लोग लापता हैं, जिन्हें खोजने का प्रयास जारी है बता दें कि नाव पर नाविक समेत सवार 12  लोगों में से 10 महिलाएं है और दो पुरुष नाविक हैं सभी घास पटूआ लेने नदी के उस पार गए थे। बेलापट्टी स्थित बेंगा धार में यह नाव ग्रामीणों के सामूहिक सहयोग से संचालित है नाव सवार महिलाओं में गौरी देवी,सरिता देवी,अवधि देवी,ममता देवी,रीमा कुमारी,अंजली कुमारी,काजल  कुमारी,अनिता देवी,पथरी देवी,संजन देवी,मंजू देवी शामिल है।


 छातापुर थाना क्षेत्र के सभी डहरिया पंचायत वार्ड 2 चकला गांव के रहने वाले हैं इसमें से संजन देवी की मौत हो गई है 7 लोगों को बाहर निकाला गया है सभी ठीक हैं 4 लोग अब भी लापता हैं जिसे खोजा जा रहा है।घटनास्थल पर जदिया,त्रिवेणीगंज और छातापुर पुलिस पहुंच चुकी है और राहत एवं बचाव कार्य में लगी हुई है। बता दें कि जिस स्थान पर यह हादसा हुआ वह त्रिवेणीगंज,छातापुर और जदिया थाना क्षेत्रों की सीमा पर स्थित है,लेकिन घटनास्थल त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में आता है।


वहीं एसडीएम अभिषेक कुमार ने बताया कि नाव पर 12 लोग सवार थे जैसा कि लोग बता रहे हैं एनडीआरएफ टीम को बुलाया गया है ग्रामीणों ने 7 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है एक महिला की डूबने से मौत हो गई है बांकि 4 लोग अब भी लापता हैं जिसे खोजा जा रहा है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें