ब्रेकिंग
NEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राजNEET से BPSC तक ‘सेटिंग’ का मास्टरमाइंड! BARC कर्मी रौशन के 25 लाख वाले खेल का खुलासाBihar News : 38 लाख वेतन... फिर करोड़ों की संपत्ति! बिहार के DPO के घर EOU पहुंची तो जमीन-मकान और गहनों की खुली परतेंBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम! पटना समेत 19 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें आपके जिले में कैसा रहेगा मौसमपटना में डेंगू का खतरा बढ़ा: अगस्त के पहले सप्ताह में ही मिले 19 नए मरीज, स्वास्थ्य विभाग अलर्टBJP विधायक की हत्या की साजिश! जेल अधीक्षक समेत चार के खिलाफ FIR दर्ज; गुमनाम पत्र ने खोला राज

बिहार में चोरों ने मचाया उत्पात, 50 पोलों से काटकर ले गए बिजली के तार, कई घरों की सप्लाई हुई बाधित

Bihar News: सुपौल जिले में बिजली व्यवस्था को लेकर बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। अमहा पंचायत में 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन के कई पोलों से तार काट लिए गए, जिससे इलाके में बिजली आपूर्ति और सिंचाई व्यवस्था दोनों प्रभावित हो गई...

बिहार में चोरों ने मचाया उत्पात, 50 पोलों से काटकर ले गए बिजली के तार, कई घरों की सप्लाई हुई बाधित
Ramakant kumar
3 मिनट

Bihar News: बिहार के सुपौल जिले से चोरी का एक ऐसा हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जिसने बिजली विभाग और ग्रामीणों दोनों को हैरान कर दिया है. सदर प्रखंड के अमहा पंचायत में चोरों ने रात के अंधेरे का फायदा उठाकर 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन को ही निशाना बना लिया. बदमाश करीब 50 पोल से तार काटकर ले गए और किसी को भनक तक नहीं लगी.


घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. बिजली लाइन बंद होने से न सिर्फ सैकड़ों घरों की बिजली प्रभावित हुई है, बल्कि किसानों की सिंचाई व्यवस्था भी पूरी तरह चरमरा गई है. धान की रोपनी का समय नजदीक होने के कारण किसानों की चिंता और बढ़ गई है.


बताया जा रहा है कि अमहा पंचायत के तिलाबे नदी के पास बहियार क्षेत्र में किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने के लिए यह हाईटेंशन लाइन लगाई गई थी. कई किलोमीटर तक फैली इस लाइन के तारों को चोरों ने एक-एक कर काट दिया. अब मौके पर कई जगह सिर्फ बिजली के पोल खड़े नजर आ रहे हैं.


ग्रामीणों के मुताबिक कुछ दिन पहले तेज आंधी और तूफान के कारण इलाके में बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई थी. इसी खराब स्थिति का फायदा उठाकर चोरों ने पूरी तैयारी के साथ रात में इस बड़ी वारदात को अंजाम दिया.


किसानों का कहना है कि यह बिजली लाइन उनके लिए बेहद जरूरी थी. इसी के जरिए खेतों में मोटर चलाकर पानी पहुंचाया जाता था. लाइन बंद होने से सैकड़ों एकड़ खेतों की सिंचाई प्रभावित हो गई है.


किसान लोकेश कुमार ने बताया कि धान का बिचड़ा तैयार है और रोपनी का समय आ चुका है, लेकिन अब पानी की समस्या खड़ी हो गई है. अगर बिजली जल्द बहाल नहीं हुई तो किसानों को मजबूरी में डीजल पंप का सहारा लेना पड़ेगा, जिससे खेती की लागत काफी बढ़ जाएगी.


वहीं किसान पांडव यादव ने कहा कि समय पर बिजली व्यवस्था ठीक नहीं हुई तो छोटे और मध्यम किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है. उन्होंने बिजली विभाग से जल्द से जल्द मरम्मत कर आपूर्ति शुरू करने की मांग की है.


घटना की जानकारी मिलने के बाद बिजली विभाग हरकत में आया है. विभाग के कनीय अभियंता अजय कुमार ने बताया कि चोरी की सूचना वरीय अधिकारियों को दे दी गई है. सामान उपलब्ध होते ही लाइन की मरम्मत का काम शुरू कराया जाएगा.