ब्रेकिंग
थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण✦थार और ट्रक की आमने-सामने भीषण टक्कर, 2 की मौत; एक गंभीर, हादसे में गाड़ी के उड़े परखच्चे✦‘जल्दी शादी करो और 5-5 बच्चे पैदा करो’: भाजपा सांसद ने हिंदू युवाओं से की अपील, कहा..कम हो गया है सनातनियों में जन्म दर✦चंद लाइक-कमेंट और सब्सक्राइब के चक्कर में गई जान, रील बनाते वक्त डूबा नाबालिग; SDRF ने बरामद किया शव✦बिहार में रफ्तार का कहर: NH-106 पर तीन बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत; 5 गंभीर रूप से घायल✦बिहार में BPSC शिक्षिका पर जीजा से शादी करने का आरोप, बड़ी बहन की शिकायत पर DEO ने मांगा स्पष्टीकरण

महंगाई का एक और झटका: अमूल-मदर डेयरी के बाद सुधा ने बढ़ाए दूध के दाम

महंगाई के बीच अब सुधा डेयरी ने भी दूध की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। अमूल और मदर डेयरी के बाद सुधा ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला लिया है।

बिहार न्यूज
एक बार फिर महंगाई की मार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

Sudha Milk Price Hike: महंगाई की मार झेल रहे लोगों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन कभी रसोई गैस सिलेंडर के दाम बढ़ रहे हैं, तो कभी पेट्रोल और डीजल के मूल्य बढ़ाए जा रहे हैं। अब दूध के दाम भी बढ़ा दिये गये हैं।


अमूल और मदर डेयरी के बाद अब सुधा डेयरी ने भी दूध के दाम बढ़ा दिया है। सुधा डेयरी ने दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने का फैसला लिया है। जल्द ही राज्यभर में बढ़ी हुई कीमतें लागू होंगी। जिसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।  


बता दें कि एक सप्ताह पहले ही अमूल और मदर डेयरी ने दूध की कीमतों में बढ़ोतरी की थी। अमूल और मदर डेयरी ने 2 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से दूध की कीमतों में इजाफा किया था। अब सुधा ने भी दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ा दिया है। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद ट्रांसपोर्टेशन महंगा हो गया है, पशु आहार भी महंगा हो गया है। 


वही बिजली और उत्पादन लागत भी लगातार बढ़ रहा है। जिसके कारण सुधा डेयरी को यह फैसला लेना पड़ा है। सुधा डेयरी की माने तो किसानों को बेहतर कीमत देने और दुग्ध उत्पादन को बनाए रखने के लिए दूध की कीमतों में बढ़ोतरी करना जरूरी हो गया था, इसलिए प्रति लीटर दूध 2 रुपया महंगा किया गया है।  

टैग्स