ब्रेकिंग
18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला18 अगस्त को बिहार के 10 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनीबिहार में एक दर्जन से अधिक सीनियर IAS अधिकारियों का तबादला, सरकार ने जारी किया आदेश; पूरी लिस्ट देखिए..छात्रों के विरोध के बीच हेमंत सरकार का बड़ा फैसला, JSSC-CGL परीक्षा रद्द; 2014 से गड़बड़ियों की होगी जांचपटना हाई कोर्ट का सरप्लस शिक्षकों के तबादले पर बड़ा आदेश, राज्य सरकार को दिया यह निर्देशबिहार में तबादलों पर 31 मार्च 2027 तक रोक, जनगणना को लेकर सम्राट सरकार का अहम फैसला

आरोप लगाने वाले पर मानहानि का मुकदमा करेंगे सुभाष यादव, लेनदेन के डिटेल के साथ दी सफाई

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व सांसद सुभाष यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों के मामले में सफाई दी है। सुभाष यादव ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा है कि उ

आरोप लगाने वाले पर मानहानि का मुकदमा करेंगे सुभाष यादव, लेनदेन के डिटेल के साथ दी सफाई
Editor
2 मिनट

PATNA : आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के साले और पूर्व सांसद सुभाष यादव ने अपने ऊपर लगे आरोपों के मामले में सफाई दी है। सुभाष यादव ने फर्स्ट बिहार से बातचीत में कहा है कि उनके ऊपर जो भी आरोप लगाया जा रहा है वह बेबुनियाद है। सुभाष यादव के मुताबिक उन्होंने जमीन के मामले में जो भी लेनदेन किया उसका पूरा रिकॉर्ड उनके पास है। सुभाष यादव ने कहा है कि 32 लाख रुपए उन्होंने अकाउंट में ट्रांसफर किए इसका पूरा डिटेल भी उन्होंने सार्वजनिक किया है। 


सुभाष यादव ने कहा है कि उनके खिलाफ जो आरोप लगाया गया है, वह बिल्कुल मनगढ़ंत है। उन्होंने इस मामले में आरोप लगाने वाले युवक के खिलाफ मानहानि का केस दर्ज करने की भी बात कही है। सुभाष यादव का कहना है कि उनकी छवि को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है। बकौल सुभाष यादव पशुपालन घोटाले में जैसे मामले में भी उन्हें क्लीन चिट मिल गई थी और अब उन्हें बेवजह जमीन के इस मामले में फंसाया जा रहा है। 


सुभाष यादव ने कहा है कि अगर उनकी बात पर किसी को भरोसा नहीं है तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करा ली जाए, दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। सुभाष यादव ने कहा है कि जिस तरह जनता दरबार में पहुंचे युवक ने उनके ऊपर आरोप लगाए हैं इससे उनकी छवि धूमिल हुई है। इस मामले में वह मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएंगे। आपको बता दें कि जनता दरबार में पहुंचे एक युवक ने आज आरोप लगाया था कि सुभाष यादव के साथ जमीन खरीद बिक्री को लेकर जो बातचीत और लेन-देन हुई उसमें 60 लाख रुपए सुभाष यादव ने रख लिए।