ब्रेकिंग
Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...✦Bihar MLC News : बंशीधर ब्रजवासी और राहुल राज की सदस्यता पर क्यों नहीं चली विपक्ष की मांग? शपथ से पहले दल-बदल कानून का फंस गया पेंच..✦अनंत सिंह की छोटी बेटी शिवांगी कौन हैं? मास्टर्स की पढ़ाई पूरी, खुद को बताया आत्मनिर्भर; अमेरिका में नौकरी करते हैं होने वाले दामाद✦Bihar Ration Card News : दिवाली-छठ पर घर लौटे प्रवासियों के लिए खुशखबरी! अब घर-घर पहुंचेगा राशन कार्ड, विभाग ने शुरू की तैयारी✦अनंत सिंह की बेटी की शादी में पाकिस्तान तक को न्योता! बोले- हिंदुस्तान-पाकिस्तान में जहां भी मेरे समर्थक हैं, सब आएं; 4 लाख लोगों को बुलावा✦Bihar Road Accident : जहानाबाद में मौत बनकर आया हार्वेस्टर! छात्रों से भरे ऑटो को मारी टक्कर, 2 इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स की मौत...

स्ट्रेचर पर लाकर कोर्ट में हुई अनंत सिंह की पेशी, समर्थकों ने सरकार पर लगाया आरोप

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की आज कोर्ट में पेशी हुई. अनंत सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले चल रहे हैं और उनमें से आज एक मामले में कोर्ट के अंदर सुनवाई की गई. आज सुनवाई के दौरान अनंत स

स्ट्रेचर पर लाकर कोर्ट में हुई अनंत सिंह की पेशी, समर्थकों ने सरकार पर लगाया आरोप
Anamika
2 मिनट

PATNA : मोकामा के बाहुबली विधायक अनंत सिंह की आज कोर्ट में पेशी हुई. अनंत सिंह के खिलाफ कई आपराधिक मामले चल रहे हैं और उनमें से आज एक मामले में कोर्ट के अंदर सुनवाई की गई. आज सुनवाई के दौरान अनंत सिंह को स्ट्रेचर पर लिटा कर कोर्ट लाया गया और उसी हालत में जज के सामने उनकी पेशी भी की गई.

बता दें कि आरजेडी विधायक अनंत सिंह की तबीयत पिछले दिनों खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के एम्स में भर्ती कराया गया था. पांच दिन तक एम्स में इलाज के बाद उन्हें वापस जेल भेज दिया गया था, जहां से आज बीमार अनंत सिंह को आज कोर्ट में पेशी के लिए लाया गया. 

अनंत सिंह की पेशी को लेकर उनके समर्थकों ने प्रशासन पर मनमानी का आरोप लगाया है. अनंत सिंह के खासमखास और आरजेडी प्रवक्ता बंटू सिंह का कहना है कि अनंत सिंह की तबीयत खराब है इसके बावजूद आज उन्हें  पेशी के लिए कोर्ट लाया गया. बंटू सिंह ने कहा कि विधायक को बेहोशी के हालत में कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट में जज के सामने भी अनंत  कुछ नहीं बोले, बेसुध पड़े रहे.

बंटू सिंह ने सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार ब्रह्मेश्वर मुखिया की तरह विधायक अनंत सिंह की हत्या कराने की साजिश सरकार कर रही है.  बंटू सिंह ने बताया कि एम्स के डॉक्टरों ने सख्त हिदायत दी है कि अनंत सिंह को बिल्कुल भी हिलना नहीं है. कंप्लीट बेड रेस्ट है. उसके बावजूद भी आज जिस तरीके से बड़ी संख्या में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अनंत सिंह की पेशी कराई गई यह बताता है कि सरकार हमारे विधायक जी को मारना चाहती है.