ब्रेकिंग
बिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दोमोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगारबिहार कैबिनेट की अहम बैठक खत्म, विभिन्न विभागों से जुड़े 17 एजेंडों पर लगी मुहरभागलपुर में पथ निर्माण मंत्री का वीडियो वायरल, जेडीयू सांसद अजय मंडल को दी चेतावनी, कहा..'चेत जाइए, नहीं तो...'निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का घूसखोर BPRO, 28 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में विद्यालय परिचारियों का अनोखा प्रदर्शन: पुलिस के सामने चम्मच से बजाने लगे थाली, कहा..नियुक्ति नहीं तो मृत्यु दोमोतिहारी जहरीली शराब कांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, बनारस से दबोचा गया 10 मौतों का गुनहगार

BIHAR NEWS : आवारा कुत्तों का कहर! नोंच-नोंच कर 10 साल के बच्चे की कर डाली हत्या

BIHAR NEWS : बच्ची के चिल्लाने की आवाज सुन जब तक लोग दौड़कर पहुंचते तब तक आवारा कुत्तों ने बच्ची को कई जगहों पर नोंच कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था।

BIHAR NEWS
बच्ची की मौत
© GOOGLE
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

BIHAR NEWS : बिहार के समस्तीपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां बिहार में आवारा कुत्तों ने 10 साल की एक बच्ची को नोंच-नोंच कर मार डाला है। इस घटना के बाद इलाके में हडकंप का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल मामले की जानकारी नजदीकी थाने के पुलिस को दे दी गई है। इसके बाद अब पुलिस जांच में लगी हुई है। 


जानकारी के मुताबिक, समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर प्रखंड के भरपुरा पटपारा के वार्ड 14 चोचाही गांव में आवारा कुत्तों ने 10 साल की मासूम को काट-काट कर मौत के घाट उतार दिया। मृत बच्ची रेशम कुमारी चोचाही गांव निवासी मनोज यादव की पुत्री बतायी गयी है। परिजनों ने बताया कि बच्ची अपने घर के निकट खेल रही थी। उसी दौरान आवारा कुत्तों का एक झुंड वहां पहुंचा और उसने बच्ची पर हमला कर दिया।


वहीं, बच्ची के रोने की आवाज सुनकर जब तक लो पहुंचते तब तक कुत्तों ने बच्ची को कई जगहों पर नोंच कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया था। जिससे कुछ ही देर में उसकी मौत हो गयी। ग्रामीणों ने बताया कि इससे पूर्व आवारा कुत्तों ने बकरी के कई बच्चों पर भी हमला कर उन्हें मौत के घाट उतारा था। तब लोगों ने बहुत अधिक ध्यान नहीं दिया था। लेकिन अब इस घटना के बाद से गांव में आवारा कुत्तों से दहशत का माहौल है।