ब्रेकिंग
खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन✦खुली चुनौती: पटना में अपराधियों ने ऑटोमोबाइल वर्कशॉप के मालिक को गोलियों से भूना....✦DGP विनय कुमार ने लिया VRS, सरकार ने दी स्वीकृति✦हरलाखी में AC लगाने गए टेक्नीशियन की करंट लगने से मौत, बेनीपट्टी के युवक ने गंवाई जान✦बिहार में फिर बाढ़ का खतरा! वाल्मीकिनगर बराज से 3.24 लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया✦जमुई की नाबालिग पीड़िता की तस्वीर सार्वजनिक करने का आरोप, मीसा भारती के खिलाफ थाने में आवेदन

Bihar News: बिहार से राजस्थान जा रही एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव, बैंक अधिकारी परिवार समेत बाल-बाल बचे

Bihar News: बेतिया स्टेशन पर मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस के एसी कोच पर उपद्रवियों ने पथराव किया। घटना में बैंक अधिकारी और उनका परिवार बाल-बाल बचा। आरपीएफ जांच में जुटी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

Bihar News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar News: रविवार शाम बेतिया स्टेशन पर बड़ी घटना सामने आई, जहां उपद्रवियों ने प्लेटफॉर्म पर खड़े होकर 19270 मुजफ्फरपुर-पोरबंदर एक्सप्रेस के एसी कोच पर पथराव कर दिया। यह हमला ट्रेन के कोच नंबर बी-4 की खिड़की पर किया गया, जिससे शीशा टूट गया और पत्थर सीधे कोच की सीट पर आकर गिरा।


इस हमले में मुजफ्फरपुर के हाथी चौक निवासी बैंक अधिकारी पवन कुमार श्रीवास्तव और उनके परिजन बाल-बाल बच गए। वे अपने परिवार के लगभग दर्जन भर सदस्यों के साथ मुजफ्फरपुर से जयपुर जा रहे थे। ट्रेन निर्धारित समय के अनुसार दोपहर 3:15 बजे मुजफ्फरपुर जंक्शन से रवाना हुई थी।


घटना के समय ट्रेन बेतिया स्टेशन से निकल ही रही थी कि अचानक हुए इस हमले से अफरा-तफरी मच गई। खिड़की पर जोरदार पत्थर लगने से बैंक अधिकारी और उनके परिवार के सदस्य दहशत में आ गए और डर के मारे सीट के नीचे छिप गए। ट्रेन के रवाना होने के बाद ही वे बाहर निकले।


सीट पर कांच के टुकड़े बिखरे मिले। घटना की सूचना तत्काल ट्रेन में मौजूद टीटीई को दी गई, जिसके बाद नरकटियागंज जंक्शन पर अस्थायी तौर पर टेप की मदद से टूटे हुए शीशे को ठीक किया गया। बैंक अधिकारी श्रीवास्तव और उनके परिजनों ने राहत की सांस लेते हुए कहा, भगवान का शुक्र है कि हम सभी इस हमले में बाल-बाल बच गए।


घटना की जानकारी मिलने पर नरकटियागंज आरपीएफ ने पीड़ित यात्रियों का बयान दर्ज किया। आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि स्टेशन पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है, और पत्थर फेंकने वालों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- संतोष कुमार, बेतिया

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता