ब्रेकिंग
व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल✦व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या, गांव के ही कुछ लोगों पर वारदात को अंजाम देने का शक✦Sunil Singh ED : चना दाल गबन मामले में घिरे RJD MLC सुनील सिंह! दो समन किए नजरअंदाज, तीसरे नोटिस पर वकील के साथ ED दफ्तर पहुंचे; 50-60 लाख की गड़बड़ी की जांच✦CM सम्राट चौधरी के कार्यक्रम में निशांत कुमार को धक्का देने का मामला गरमाया, वायरल वीडियो पर भड़की JDU; नीरज कुमार ने की कार्रवाई की मांग✦Bihar News: प्रखंड प्रमुख के चार ठिकानों पर छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति मामले में EOU की रेड✦Nepal Road Accident : नेपाल में 12 दिन में दूसरा बड़ा सड़क हादसा! राप्ती नदी में गिरी यात्रियों से भरी सूमो, 3 की मौत और 7 घायल

Bihar Police News: बिहार में SSP ने दो पुलिसकर्मियों को किया बर्खास्त, छोटी सी गलती और चली गई नौकरी

Bihar Police News: बिहार के सारण में दो पुलिसकर्मियों को एसएसपी ने सेवा से बर्खास्त कर दिया है. एसपी के इस एक्शन से पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है.

Bihar Police News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
1 मिनट

Bihar Police News: सारण में दो पुलिसकर्मियों को अवैध वसूली करना महंगा पड़ा। सोशल मीडिया पर अवैश वसूली का वीडियो वायरल होने के बाद सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. कुमार आशीष ने दोनों पुलिस कर्मियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। 


जानकारी के अनुसार, ट्रक चालकों से अवैध पैसा वसूलने से संबंधित वीडियो वरीय पुलिस अधीक्षक के व्हाट्सएप पर प्राप्त हुआ था। एसएसपी ने इस वीडियो की जांच डीएसपी (मुख्यालय) स्वीटी सिंह को कराई। रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने लक्ष्मीकांत कुमार (सिपाही/1118) और पप्पू कुमार पाल (सिपाही/287) को सस्पेंड करते हुए विभागीय कार्यवाही शुरू की।


विभागीय जांच में आरोप सही पाए जाने पर दोनों पुलिसकर्मियों को वरीय आरक्षी अधीक्षक ने तत्काल प्रभाव से सेवा से बर्खास्त कर दिया। एसएसपी ने बताया कि सारण जिले में गलत कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी, जबकि उत्कृष्ट कार्य करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता