ब्रेकिंग
बिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवालबिहार के 29 जिलों में बनेंगे परीक्षा भवन और स्ट्रॉन्ग रूम, पेपर लीक रोकने की दिशा में सरकार का बड़ा कदमदिल को दहला देने वाली घटना: पत्थर से कुचलकर पत्नी सहित 3 बेटियों की हत्या, आरोपी पिता फरारसीतामढ़ी में जिला पार्षद पति की हत्या पर भड़के तेजस्वी यादव, निशाने पर सम्राट सरकारजेब में 50 रुपये, दिल में 5 साल का प्यार: प्रेमिका को ढूंढने UP से बिहार पहुंच गया आशिक, किराया नहीं दिया तो ऑटो वाले ने पहुंचाया धाने ‘अवसरवादी चेहरों को दी गई प्राथमिकता’, RJD MLC उम्मीदवारों के चयन पर रोहिणी आचार्य ने उठाए सवाल

ATTACK ON SSB : पुलिस के बाद SSB जवानों पर हमला,5 जवान घायल

BIHAR NEWS : किशनगंज के बेलवा में एसएसबी के जवानों पर तस्करों ने हमला कर दिया। जिसमें पांच जवान घायल हो गए और सभी को बंधक बना लिया।

Attack on ssb
Attack on ssb
© Reporter
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

ATTACK ON SSB : बिहार में पुलिस टीम पर लगातार हमला किया जा रहा है। अब एसएसबी जवान को बंधक बनाकर मारपीट की घटना सामने आ रही है। 


जानकारी के अनुसार किशनगंज थाना क्षेत्र के बेलवा में तस्करों ने एसएसबी के जवानों पर हमला बोल दिया जिसमें पांच जवान घायल हो गए। जिसमें एक जवान को गंभीर रूप से चोट आई है। 


बताया जा रहा है कि एसएसबी 19 वीं बटालियन की टीम को फेक करेंसी की सूचना मिली। जांच के लिए सादे लिबास में एसएसबी की टीम बेलवा पहुंची और तस्करों को दबोचा तो उन्होंने हल्ला करना शुरू कर दिया कि उनका अपहरण किया जा रहा है। अपराधियों ने अपहरण का शोर मचाया तो मौके पर ग्रामीणों और उपद्रवी तत्वों की भीड़ जमा हो गयी और जवानों को बंधक बना लिया और उनसे मारपीट करने लगे। 


वहीं, एसएसबी जवान को बंधक बनाने की सूचना पर टाऊन थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जवानों को काफी मशक्कत के बाद छुड़ाया। 


पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। हालांकि एसएसबी की ओर से कोई आवेदन नहीं दिया गया है। सभी एसएसबी के जवान सुरक्षित हैं।


इधर, किशनगंज एसडीपीओ गौतम ने कहा कि वीडियो फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। उन्होंने कहा कि कानून को हाथों में लेने वाले को बख्शा नहीं जायेगा सभी की जल्द गिरफ्तारी की जायेगी।