ब्रेकिंग
पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल✦पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग की फिर रेड, बदबूदार पनीर कीड़े लगे ब्रेड जब्त, जांच के लिए भेजा गया सैंपल✦मधेपुरा में रेलवे लाइन के बगल में जलाया गया रावण का पुतला, गौशाला में कार्यक्रम स्थगित होने से लोगों में नाराजगी✦किशनगंज में जंगली हाथियों का हमला, बुजुर्ग की मौत मासूम बच्चा घायल, इलाके में दहशत✦गया सर्किट हाउस में AC ब्लास्ट से लगी आग, बगल के रूम में पत्नी के साथ ठहरे हुए थे विदेश मंत्रालय के डायरेक्टर✦समस्तीपुर में 60 फीट के रावण का दहन: 2 लाख से अधिक लोग शामिल

एसपी ने 5 थानाध्यक्षों का वेतन रोका, काम में लापरवाही बरतने पर लिया एक्शन

BANKA : ड्यूटी में लापरवाही बरतना 5 थानाध्यक्षों को भारी पड़ा है. एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने 5 थानाध्यक्षों के वेतन पर रोक लगा दी है. बांका जिले के अमरपुर, बांका बाराहाट के थ

एसपी ने 5 थानाध्यक्षों का वेतन रोका, काम में लापरवाही बरतने पर लिया एक्शन
First Bihar
2 मिनट

BANKA : ड्यूटी में लापरवाही बरतना 5 थानाध्यक्षों को भारी पड़ा है. एसपी अरविंद कुमार गुप्ता ने 5 थानाध्यक्षों के वेतन पर रोक लगा दी है. बांका जिले के अमरपुर, बांका बाराहाट के थानाध्यक्षों पर कई कांडों के निष्पादन में लापरवाही बरतने के कारण वेतन पर रोक लगाई गई है. वहीं कोर्ट के काम में लापरवाही बरतने के मामले में जयपुर और पंजवारा थाना अध्यक्ष का वेतन रोक दिया गया है. 


बांका पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार गुप्ता ने जिले में हर महीने होने वाली क्राइम मीटिंग के दौरान इन पांच थानाध्यक्षों को लापरवाही बरतते हुए पाया था, जिसके बाद उनके खिलाफ एक्शन लिया गया है. जिले के अन्य पुलिस अधिकारियों को एसपी ने पंचायत चुनाव के मद्देनजर अलर्ट हो जाने और किसी भी कांड के अनुसंधान में लापरवाही नहीं बरतने का निर्देश दिया है. एसपी ने कहा है कि पंचायत चुनाव नजदीक आ गया है इसके साथ ही होली को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है. ऐसे में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.


पंचायत चुनाव के दौरान शराब तस्करों पर और माफिया पर नकेल कसने के लिए भी एसपी ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया है. एसपी ने कहा है कि शराब के धंधे को रोकने में अगर लापरवाही बरती जाएगी तो ऐसे पुलिस कर्मियों के खिलाफ कड़ा एक्शन लिया जाएगा. बीते विधानसभा चुनाव में जिले के अंदर 100 से अधिक लोगों के खिलाफ सीसीए लगाया गया था लेकिन किसी को जिला बदर नहीं किया गया था लेकिन पंचायत चुनाव में जिला बदर की कार्यवाही भी पुलिस से कर सकती है. पंचायत चुनाव के मद्देनजर बांका जिले में 300 लोगों को सीसीए लगाने के लिए चिन्हित किया गया है. 

टैग्स