ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्टमुजफ्फरपुर में तीज की पूजा कर लौट रही महिला से चेन स्नेचिंग, बाइक सवार बदमाशों ने ढाई लाख की चेन झपटीगुटखा खाने वाले सावधान: नकली पान मसाला फैक्ट्री का भंडाफोड़, ब्रांडेड रैपर में बेच रहे थे D माल, दो धंधेबाज गिरफ्तार NDA में कोई खटपट नहीं, गठबंधन पूरी तरह एकजुट: अंबेडकर छात्रावास के निरीक्षण के दौरान बोले बिहार के गन्ना उद्योग मंत्रीनिशांत कुमार के सामने अधिकारियों पर भड़के मंत्री लखेंद्र रौशन, बोले- घटिया चावल मिला तो होगी कार्रवाईबिहार में 6,800 पुलिस कर्मियों का हुआ प्रमोशन, ASI बने दारोगा, देखिये पूरी लिस्ट

सोनू-मोनू गैंग और अनंत सिंह विवाद के बीच सामने आया मुंगेर MP ललन सिंह का बयान,कहा - अनंत सिंह की पत्नी को किसने दिया टिकट ...;देखिए वीडियो

Anant Singh News: मोकामा में बदले की आग सुलग रही है। सोनू-मोनू और अनंत सिंह गुट के बीच हुई गोलीबारी के बाद अब मुकेश टारगेट बना हुआ है और इस बीच अब इस मामले में मुंगेर के सांसद ललन सिंह पहली बार मीडिया के सामने आए हैं

Anant Singh News:
MUNGER MP LALAN SINGH
© REPOTER
Tejpratap
Tejpratap
4 मिनट

Anant Singh News: बिहार के मोकामा में  सोनू मोनू गैंग ने पूर्व विधायक और बाहुबली अनंत सिंह को फायरिंग की चुनौती दी है। दरअसल, जिस मुकेश सिंह मुंशी को लेकर अनंत सिंह और इस गैंग के बीच विवाद हुआ था, उसी मुकेश सिंह के घर पर आज सुबह सोनू मोनू ने फिर से फायरिंग की है। इससे पहले भी इस जगह गोलीबारी हुई थी। इस हमले में एक लोग जख्मी हुए थे। अब इस मामले में मुंगेर के सांसद ललन सिंह का बयान सामने आया है। 


इस पुरे मामले को लेकर मुंगेर के सांसद ललन सिंह ने कहा कि वह इलाका हमारे लोकसभा का हिस्सा है। वहां क्या हो रहा है और नहीं हो रहा है हमने इसकी जानकारी ली है। इसको लेकर पुलिस की टीम अपना काम कर रही है। ऐसे में जो लोग कानून व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं उनसे मेरा सवाल यही है कि अनंत सिंह को टिकट किसने दिया था? वह खुद बताए कि उन्होंने टिकट दिया था हमने टिकट दिया था। इतना ही नहीं उनकी पत्नी को किसने टिकट दिया था। इसलिए उनको बोलने का हक़ नहीं है। 


इसके आगे ललन सिंह ने कहा कि जो लोग आज लॉ एंड ऑर्डर पर सवाल कर रहे हैं उनको याद करना चाहिए की उनके पीता जी के शासनकाल में क्या हुआ था? उस समय इस तरह से पुरे सूबे में अपहरण उघोग चलता था। इसलिए उनको तो कम से कम कुछ नहीं बोलना चाहिए। लेकिन,उनको बोलने की आदत है इसलिए बोल रहे हैं। 




मालूम हो कि सोनू-मोनू दो भाई हैं जो ईंट-भट्ठे का कारोबार करते हैं। मुकेश सिंह इन्हीं के भट्ठे में मुंशी का काम करता था। कुछ समय पहले इन दोनों भाइयों का मुकेश सिंह के साथ किसी बात पर विवाद हो गया था। इस विवाद के बाद सोनू-मोनू ने मुकेश सिंह के घर में मारपीट की और ताला लगा दिया। वहीं, इस मामले में पूर्व विधायक अनंत सिंह ने एंट्री मारी। मुकेश सिंह की मदद के लिए बुधवार को अनंत सिंह जलालपुर के नौरंगा गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने मुकेश सिंह के घर पर बंद किए गए ताले को खुलवाया।


इसी मामले के तहत बुधवार को अनंत सिंह और सोनू-मोनू गैंग के बीच काफी मुठभेड़ हुई। दोनों के बीच 70 से 80 राउंड गोलियां चलाई गईं। इस हमले में अनंत सिंह के एक समर्थक को गोली लग गई, वहीं खुद अनंत सिंह बाल-बाल बचे थे। इस मामले में पुलिस ने अनंत सिंह और सोनू-मोनू के खिलाफ कुल 3 FIR दर्ज की हैं। इसके बाद सोनू ने सरेंडर कर दिया है।