ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

सोनपुर मेला से घर लौटने के दौरान अनियंत्रित बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर

MUZAFFARPUR: सोनपुर से मेला देखकर घर लौट रहे मुजफ्फरपुर के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है

सोनपुर मेला से घर लौटने के दौरान अनियंत्रित बस ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत दूसरे की हालत गंभीर
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

MUZAFFARPUR: सोनपुर से मेला देखकर घर लौट रहे मुजफ्फरपुर के एक युवक की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। इस घटना से परिजनों के बीच कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जाता है कि अनियंत्रित बस ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इस घटना में बाइक सवार दूसरे व्यक्ति की हालत नाजुक बतायी जा रही है। 


बिहार में रफ्तार का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन तेज रफ्तार के कारण सड़क हादसे में लोगों की जाने जा रही है। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के फाकुली ओपी थाना क्षेत्र के फकुली चौक का है जहां मुजफ्फरपुर के बरियारपुर ओपी थाना क्षेत्र निवासी मोहम्मद मुराद अपने एक दोस्त के साथ सोनपुर मेला घुमने गये थे। मेला देखने के बाद दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। 


तभी एक तेज रफ्तार बस ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसमे बाईक पर सवार दोनों युवक बुरी तरह से घायल हो गये। घटना की सूचना पर पहुंची फकूली ओपी थाना की पुलिस ने दोनों युवक को इलाज़ के लिए मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज़ के दौरान 18 वर्षीय मोहम्मद मुराद की मौत हो गई। वही इस घटना में मनियारी थाना क्षेत्र के माड़ीपुर निवासी मोहम्मद तनवीर की हालत नाजुक बनी हुई है। तनवीर का इलाज चल रहा है।


मामले की जानकारी देते हुए फकुली थाना प्रभारी ललन कुमार ने बताया कि थाना क्षेत्र के फकूली चौक पर एक बस ने बाईक को टक्कर मार दी जिसमे बाईक सवार दो युवक घायल हो गए जिनको इलाज़ के लिए मुजफ्फरपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया जहा ईलाज के दौरान एक युवक की मौत हो गई वही दूसरे युवक का ईलाज चल रहा है। पुलिस ने बस को जब्त कर लिया और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।


टैग्स
रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता