ब्रेकिंग
Bankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायलBankipur Byelection Voting: बांकीपुर में वोटिंग शुरू, 25 प्रत्याशियों की किस्मत EVM में कैद; बूथों पर उमड़े मतदाताBihar weather : बिहार से रूठा मॉनसून! आज 12 जिलों में आंधी-बिजली का येलो अलर्ट, जानें कब होगी झमाझम बारिशBankipur By Election 2026: बांकीपुर के मतदाताओं की आज सवैतनिक छुट्टी, निजी कंपनी भी नहीं रोक सकती वोट डालने सेBankipur By-Election Voting: बांकीपुर में आज वोटिंग, 25 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद, 3 अगस्त को आएगा फैसलापूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पैतृक आवास के सामने फायरिंग, दो युवक गंभीर रूप से घायल

लाल सूटकेस में महिला का शव मिलने का खुलासा, पति निकला कातिल

कैमूर के सोनहन थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान रोहतास में पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी कयामुद्दीन मंसूरी को गिरफ्तार किया। आरोपी ने हत्या की बात कबूल की, शव सूटकेस में फेंकने का खुलासा हुआ।

bihar
हत्या की गुत्थी सुलझी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

KAIMUR: पत्नी की हत्या कर फरार पति को पुलिस ने 48 घंटे बाद गिरफ्तार किया है। पत्नी की लाश लाल सूटकेस में बंद कर डेहरी रेलवे स्टेशन के पास कचरे में ढेर में फेंक कर पति फरार हो गया था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले का खुलासा किया। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 


कैमूर जिले के सोनहन थाने की पुलिस ने रोहतास जिले की डेहरी में पत्नी की हत्या कर फरार एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कयामुद्दीन शेख मंसूरी, निवासी जक्की बिगहा गांव (डीहरी थाना क्षेत्र), रोहतास जिला है। उसने एक फरवरी 2026 को अपनी पत्नी की हत्या की और शव को लाल सूटकेस में बंद कर डेहरी रेलवे स्टेशन के पास कचरे के ढेर में फेंक दिया था। इसके बाद वह फरार हो गया था।


मृतका के परिजनों ने शुरू से ही पति पर हत्या का आरोप लगाया था। रोहतास पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए आरोपी कैमूर जिले के रास्ते वाहन में छिपकर भाग रहा था। सोनहन पुलिस द्वारा बेलांव मोड़ पर चलाए जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान संदिग्ध व्यक्ति चार पहिया वाहन से कूदकर भागने लगा। पुलिस ने दौड़कर उसे पकड़ा। 


पूछताछ में वह बार-बार गलत नाम-पता बताता रहा, लेकिन सख्ती पर उसने अपनी असली पहचान कयामुद्दीन मंसूरी बताई और पत्नी हत्या की वारदात कबूल की। पत्नी से अनबन के कारण उसकी हत्या की बात स्वीकार किया। भभुआ डीएसपी मनोरंजन भारती ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के बाद रोहतास पुलिस को सूचना दे दी गई है। इस गिरफ्तारी से हत्या की पूरी गुत्थी सुलझ गई है। पुलिस आगे की जांच में जुटी है। 


रिपोर्टिंग
R

रिपोर्टर

RANJAN

FirstBihar संवाददाता