ब्रेकिंग
त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत✦त्योहारों से पहले पटना के प्रमुख होटलों में फूड सेफ्टी की रेड, जांच के दौरान मिली गंभीर गड़बड़ियां; 14 दिन का नोटिस✦भ्रष्ट चिकित्सा पदाधिकारी के ठिकानों पर रेड, 15 लाख कैश और गहना बरामद... अकाउंट में एक करोड़ रुपये जमा✦आभूषण कारोबारी से 20 लाख की लूट, विरोध करने पर पिस्टल के बट से पीटा; हवाई फायरिंग कर फरार हुए बदमाश✦बिहार NDA की बैठक में नहीं पहुंचे RLM के तीनों विधायक, MLC चुनाव के बीच उपेंद्र कुशवाहा की बढ़ी टेंशन✦भीषण सड़क हादसा: मुर्गियों से भरी पिकअप ने खड़े ट्रक में मारी टक्कर, बिहार के 5 लोगों की मौत

बिहार में सोन नदी का जलस्तर बढ़ा, इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोले गए; 24 घंटे हो रही निगरानी

Bihar Flood News: सोन नदी का जलस्तर बढ़ने से रोहतास के डेहरी अनुमंडल में अलर्ट जारी किया गया है। इंद्रपुरी बराज के 25 गेट खोलकर 93,811 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया है।

Bihar News
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Flood News: रोहतास के डेहरी अनुमंडल क्षेत्र में सोन नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। बढ़ते जलप्रवाह को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे बसे गांवों में सतर्कता बढ़ा दी है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।



जल संसाधन विभाग के अनुसार, झारखंड के भीम बराज, मोहम्मदगंज से शनिवार को सोन नदी में 83,818 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। पानी की बढ़ती आवक के कारण इंद्रपुरी बराज पर भी दबाव बढ़ गया है। इसके मद्देनजर बराज के 25 गेट खोलकर सोन नदी में 93,811 क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया।



नदी किनारे के गांवों में बढ़ाई गई सतर्कता

सोन नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद डेहरी अनुमंडल प्रशासन ने नदी के आसपास के इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। सोन टिल्हे को खाली कराया गया है। इसके अलावा नदी किनारे बसे गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सावधान किया जा रहा है।



प्रशासन ने लोगों से नदी के पास नहीं जाने और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है। खासकर नदी किनारे रहने वाले लोगों को अनावश्यक रूप से पानी के आसपास नहीं जाने की सलाह दी गई है।



इंद्रपुरी बराज पर 24 घंटे निगरानी

पानी का दबाव बढ़ने के बाद इंद्रपुरी बराज पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है। बराज पर 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। अधिकारी सोन नदी के जलस्तर और पानी के प्रवाह में होने वाले बदलाव पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।



जल संसाधन विभाग के अधिकारियों की ओर से जलप्रवाह की स्थिति की जानकारी प्रशासन को लगातार दी जा रही है। मुख्य अभियंता अजय कुमार सिंह के अनुसार, बराज की मौजूदा स्थिति से प्रशासन को अवगत करा दिया गया है। जलप्रवाह में किसी तरह का बदलाव होने पर स्थिति के अनुसार आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।



नहरों में भी जारी है पानी की आपूर्ति

सोन नदी में बढ़े जलप्रवाह के बीच धान की सिंचाई के लिए नहरों में भी पानी की आपूर्ति जारी है। पश्चिमी नहर में 8,006 क्यूसेक और पूर्वी संयोजक नहर में 4,253 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। फिलहाल प्रशासन और जल संसाधन विभाग की नजर सोन नदी के अगले जलप्रवाह और इंद्रपुरी बराज की स्थिति पर बनी हुई है। अधिकारियों ने नदी के आसपास रहने वाले लोगों से सतर्क रहने और प्रशासन की ओर से जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता