ब्रेकिंग
Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न✦Bihar DGP : कौन बनेगा बिहार का नया पुलिस बॉस? प्रीता वर्मा से बी. श्रीनिवासन तक इन नामों पर चर्चा; UPSC ने सरकार को भेजा इन तीन अधिकारियों का नाम ✦मुजफ्फरपुर में तिरहुत नहर का टूटा बांध… तेज बहाव से आधा दर्जन गांव प्रभावित, मरम्मत में जुटा जिला प्रशासन✦बांका मंदार पर्वत छेड़खानी मामले का मुख्य आरोपी अब्दुल्लाह कोलकाता से अरेस्ट, दूध देने जा रही युवती को बनाया था शिकार✦पटना में गली के विवाद को लेकर दो पक्षों में झड़प, सास की मौत; बहू गंभीर, NH-80 पर उतरे ग्रामीण✦Bihar Flood News: बगहा में बाढ़ का कहर, 100 घरों में घुसा कमर तक पानी; वाल्मीकिनगर-बगहा सड़क जलमग्न

सोशल मीडिया पर छाया बिहार का ये लड़का, ब्रश करते हुए गाया ऐसा गाना, सोनू सूद भी हुए फैन

PATNA: सोशल मीडिया में वीडियो से रातों रात इंटरनेट कब कौन वायरल हो जाए और किसकी किस्मत कब चमक जाए यह कहा नही जा सकता. बिहार के एक युवक के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. बता दे सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर छाया बिहार का ये लड़का, ब्रश करते हुए गाया ऐसा गाना, सोनू सूद भी हुए फैन
Aprajita  Shila
Aprajita Shila
2 मिनट

PATNA: सोशल मीडिया में वीडियो से रातों रात इंटरनेट कब कौन वायरल हो जाए और किसकी किस्मत कब चमक जाए यह कहा नही जा सकता. बिहार के एक युवक के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है. बता दे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक लड़के वीडियो काफी देखा जा रहा है. इसमें वो गाना गा रहा है. उसकी आवाज इतनी सुरीली है कि हर कोई उसका दीवाना हो रहा है.


समस्तीपुर का रहने वाला अमरजीत जयकर गाने गाकर उसके वीडियो अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर करते हैं. यहीं से उनका एक वीडियो इस वक्त काफी वायरल हो रहा है. एक वीडियो में वे 'दिल दे दिया है, जान तुम्हें देंगे' गाना गा रहे हैं. अमरजीत की आवाज ने सभी लोगों का दिल जीत लिया है. वही अमरजीत के वीडियो को कई नामी लोगों ने शेयर किया है. शेयर करने वाले में फिल्ममेकर विनोद कापड़ी, एक्टर सोनू सूद जैसे बड़े नाम शामिल हैं. कमेंट में लोग कह रहे हैं कि एक दिन बहुत बड़े सिंगर बनोगे. 


बता दे बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद तारीफ करते कहा एक बिहारी सौ पर भारी कह दिया. जहां 21 फरवरी 2023 से सोशल मीडिया पर अमरजीत जयकर के वीडियो वायरल हो रहे हैं. अमरजीत एक गाने में ब्रश करते हुए गा रहे हैं. यह सबसे ज्यादा वायरल हुई है. आपको बता दे नीतू चंद्रा ने तो नंबर तक मांग दिया है.


वही अमरजीत जयकर ने बुधवार की सुबह ट्विटर पर वीडियो पोस्ट किया. इसमें उन्होंने लिखा- "अपने घर के पीछे पंकज उदास का गाना गाते हुए. जिएं तो जिएं कैसे." एक वायरल वीडियो में वो साल 2003 में रिलीज हुई फिल्म 'मस्ती' का हिट गाना 'दिल दे दिया है' गाते नजर आ रहे हैं. और इस गाने को भी प्यार मिल रहा है.