ब्रेकिंग
Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’✦Gaya News: सफाईकर्मी जितेंद्र मांझी की ईमानदारी के कायल हुए IAS-IPS अधिकारी, लाखों का लॉकेट लौटाकर जीत लिया दिल✦Bihar Teacher Salary: बिहार में शिक्षकों का नहीं रुकेगा वेतन, तय समय पर होगा भुगतान, शिक्षा सचिव ने बताई सच्चाई✦Patna News: पटना में जंग लगे पुराने टिनों में रखा 360 किलो घी जब्त, बासी मिठाइयां समोसा पनीर को किया गया नष्ट, कई दुकानों को बंद करने का आदेश✦Bihar Crime: मोतिहारी में 50 लाख की डकैती, मां-बेटे को बंधक बनाकर कैश और गहना लूटा✦देर से ऑफिस पहुंचे सरकारी बाबूओं को माला पहनाकर विधायक ने किया स्वागत, तंज कसते हुए बोले- ‘बहुत अच्छा काम कर रहे हैं’

शोभा सम्राट थियेटर के बाहर लाठीचार्ज, पुलिस ने 6 युवक को हिरासत में लिया; जानिए क्या है पूरा मामला

NALNDA : बिहार के राजगीर में इन दिनों मलमास मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में अलग - अलग डांस ग्रुप के तरफ से थिएटर भी लगाए गए हैं। जिसमें काफी भीड़ उमड़ रही है। इस बीच अब जो

शोभा सम्राट थियेटर के बाहर लाठीचार्ज, पुलिस ने 6 युवक को हिरासत में लिया; जानिए क्या है पूरा मामला
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

NALNDA : बिहार के राजगीर में इन दिनों मलमास मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में अलग - अलग डांस ग्रुप के तरफ से थिएटर भी लगाए गए हैं। जिसमें काफी भीड़ उमड़ रही है। इस बीच अब जो एक खबर निकल कर समाने आ रही है उसके मुताबिक इस मेले में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। जिसके बाद यहां काफी अफरा - तफरी का माहौल कायम हो गया। 


दरअसल, राजगीर मलमास मेले में लोगों के मनोरंजन के लिए 3 थिएटर लगाए गए हैं। जिसके बाहर कुछ मनचले भीड़ में महिलाओं और युवतियों के साथ छेड़खानी कर रहे थे। यहां मेले में शोभा सम्राट थिएटर के बाहर कुछ लड़के आने-जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी कर रहे थे। गंदे-गंदे कमेंट्स कर रहे थे। इसका विरोध करने पर कहासुनी शुरू हो गई। मामला इतना बढ़ा की पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। पुलिस ने 6 से ज्यादा लड़कों को हिरासत में लिया है। 


मालूम हो कि, राजगीर मलमास मेला 18 जुलाई से शुरू हुआ है और आज 16 अगस्त को इस मेले का अंतिम दिन है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, मलमास में राजगीर में भगवान विष्णु की शालीग्राम के रूप में पूजा की जाती है। यहां पर ब्रह्मकुंड और सप्तधाराओं में स्नान का विशेष महत्व है। मलमास में कोई भी मांगलिक व शुभ कार्य का आयोजन नहीं किया जाता है। इस दौरान भगवान विष्णु का ध्यान व जप तप करने का अधिक फल मिलता है।


आपको बताते चलें कि, सोनपुर की तरह राजगीर मेले में भी आने वाले लोगों के लिए थिएटर सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। थिएटरों में होने वाले डांस के कारण शाम होने के साथ ही इन थिएटर के सामने भीड़ जमा हो जाती है। थिएटरों को संगीत और नृत्य करने के लिए लाइसेंस मिले हैं, लेकिन प्रशासन के सारे गाइड लाइन को दरकिनार करते हुए थिएटर मालिक अपनी मन मानी कर रहे हैं।