ब्रेकिंग
निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा✦लीफाफाबाजी मत करो: वोट चोरी के आरोपों पर भड़के पटना साहिब सांसद, कहा..जनता के बीच जाकर मेहनत करो✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, समस्तीपुर रेलमंडल की 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, जानें पूरा शेड्यूल✦निगरानी की गिरफ्त में आई महिला हेल्पलाइन की भ्रष्ट अधिकारी, 10 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार✦हम कभी हारवे ना किये हैं: जन सुराज के प्रत्याशी को जिताने का अनंत सिंह ने किया दावा, कहा..ई चुनाव भी हमही जीतेंगे✦1 अक्टूबर से बिहार में बदल जाएंगे ये 5 बड़े नियम... आपकी जेब पर पड़ेगा सीधा असर, जानें क्या-क्या बदलेगा✦लीफाफाबाजी मत करो: वोट चोरी के आरोपों पर भड़के पटना साहिब सांसद, कहा..जनता के बीच जाकर मेहनत करो✦त्योहारों पर यात्रियों को बड़ी राहत, समस्तीपुर रेलमंडल की 3 स्पेशल ट्रेनों के बढ़े फेरे, जानें पूरा शेड्यूल

Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, ट्रेन को लेकर आया बड़ा अपडेट

Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली के बीच जल्द शुरू होगी स्लीपर वंदे भारत एक्सप्रेस, जिससे यात्रा का समय घटकर 9 घंटे रह जाएगा। रेलवे ने तैयारियां शुरू कर दी हैं और ट्रैक मरम्मत का कार्य तेज़ी से चल रहा है।

Vande Bharat Express
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Vande Bharat Express: पटना से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। पूर्व मध्य रेलवे ज़ोन में सबसे पहले स्लीपर कोच वाली वंदे भारत एक्सप्रेस पटना और दिल्ली के बीच शुरू की जा रही है। इस ट्रेन से यात्रा का समय लगभग 9 घंटे का होगा, जिससे यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी।


रेलवे बोर्ड ने ट्रेन की शुरुआत के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। पटना-दिल्ली रेलखंड पर ट्रैक की मरम्मत का कार्य जोर-शोर से चल रहा है, जिससे राजधानी वासियों के लिए यात्रा और भी सुगम हो जाएगी। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि ट्रेन का संचालन फ्लाइट्स की तरह आधुनिक तरीके से किया जाएगा। एग्जीक्यूटिव क्लास में दो और चेयर कार में एक ट्रेंड होस्टेस तैनात रहेंगे। उद्घाटन स्पेशल ट्रेन में चार लोको पायलट की टीम को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।


शुक्रवार को पाटलिपुत्र जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के उद्घाटन समारोह में सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि बिहार के विकास के लिए केंद्र सरकार द्वारा 80 हजार करोड़ रुपये की योजना बनाई गई है। इसके तहत राज्य में एक सेंट्रल यूनिवर्सिटी खोलने की भी तैयारी है। उन्होंने यह भी कहा कि अब पटना में एक छोर से दूसरे छोर तक पहुंचना 10 से 20 मिनट में संभव हो गया है।


सांसद ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार को कई सौगातें दी हैं और रेलवे सहित कई प्रोजेक्ट्स पर काम तेज़ी से चल रहा है। डबल इंजन की सरकार रेलवे के विकास के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि वंदे भारत एक्सप्रेस लोगों के बीच "सेलिब्रिटी" बन गई है, और इसके शुरू होने से यात्रा का अनुभव पहले से कहीं बेहतर होगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता