ब्रेकिंग
रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी✦रोहतास में कार-बुलेट की टक्कर के बाद खूनी खेल, रोड रेज में चली गोली; राहगीर घायल, एक गिरफ्तार✦Bihar Liquor Ban : जहां मरीजों का होता है इलाज, वहां डॉक्टर के चेंबर में मिली विदेशी शराब की बोतल! समस्तीपुर सदर अस्पताल का VIDEO वायरल, जांच के आदेश✦Bihar CDPO News : बिहार में CDPO का करोड़ों वाला खेल! सरकारी खाते से निजी बैंक में भेज दिए 3.21 करोड़, पूर्व महिला अफसर पर FIR✦Bihar News : बिहार में अधिकारियों की नहीं चलेगी मनमानी! अब सरकारी योजनाओं का फीता नहीं काट सकेंगे DM-साहब, सम्राट सरकार का नया फरमान...✦Bihar News : अब दरभंगा में होगा सिर, मुंह और गले के कैंसर का इलाज, पटना-मुजफ्फरपुर जाने की परेशानी होगी कम; सम्राट कैबिनेट की मंजूरी

सीवान: तेजप्रताप ने अस्पताल का लिया जायजा, कहा- कोरोना के डर के कारण घर में बैठे हैं मंगल पांडेय

SIWAN: आरजेडी नेता और हसनपुर के विधायक तेजप्रताप यादव आज सारण, सीवान और गोपालगंज दौरे पर हैं। सबसे पहले तेजप्रताप सोनपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे जहां अस्पताल का निरीक्षण किया।

सीवान: तेजप्रताप ने अस्पताल का लिया जायजा, कहा- कोरोना के डर के कारण घर में बैठे हैं मंगल पांडेय
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: आरजेडी नेता और हसनपुर के विधायक तेजप्रताप यादव आज सारण, सीवान और गोपालगंज दौरे पर हैं। सबसे पहले तेजप्रताप सोनपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे जहां अस्पताल का निरीक्षण किया। जिसके बाद सारण स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दरियापुर में अस्पताल की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान अस्पताल के चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों से मिले और वहां भर्ती मरीजों और उनके परिजनों का हाल-चाल भी जाना। सारण के बाद तेजप्रताप स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय के गृह जिला सीवान भी गये जहां अस्पताल की स्थिति का जायजा लिया। 



सीवान में अस्पताल के निरीक्षण के बाद तेजप्रताप यादव ने कहा कि बिहार के स्वास्थ्य मंत्री को कमरे में बंद हो जाना चाहिए। उनके गृह जिले सीवान में भी अस्पतालों की स्थिति बद से बदतर है। हॉस्पिटल के भवन की स्थिति जर्जर है। पूरे बिहार के अस्पतालों की हालत बेहद खराब है। ना कहीं डॉक्टर हैं और ना ही दवाई। कहीं इंजेक्शन नहीं तो कहीं ऑक्सीजन नदारद है। बेड और कोरोना की वैक्सीन भी उपलब्ध नहीं है। तेजप्रताप ने कहा कि बिहार की स्वास्थ्य व्यवस्था चरमा गयी है। तेजप्रताप ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर हमला बोलते हुए कहा कि कोरोना से डर के कारण वे घर में बैठे हुए हैं। 


सीवान सूबे के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय का गृह ज़िला हैं। जहां लालू प्रसाद के बड़े बेटे और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप ने सदर अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान साथ में सिवान सदर विधायक,पूर्व मंत्री अवध बिहारी चौधरी,रघुनाथपुर विधायक हरिशंकर यादव,बड़हरिया विधायक बच्चा पांडेय,जिलाध्यक्ष  परमात्मा राम सहित कई बड़े नेता मौजूद रहे।  वही सदर अस्पताल का निरीक्षण करने के बाद पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने अस्पताल की हालत को लेकर CM नीतीश कुमार एवं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय को खरी खरी सुनाते हुए कहा कि स्वास्थ्य मंत्री को कमरे में लॉक हो जाना चाहिए। बिहार में हर तरह से स्वास्थ्य व्यवस्था खराब है। स्वास्थ्य का तो बहुत ही दयनीय स्थिति हैं। कही डॉक्टर ही नहीं है तो कही भवन ही नहीं है,कही जर्जर भवन हैं तो कही दवाई ही नहीं है।