ब्रेकिंग
बांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केसबांकीपुर उपचुनाव: भाजपा कोर कमेटी की अहम बैठक, प्रशांत किशोर के खिलाफ उम्मीदवार पर मंथनबांकीपुर विधानसभा उपचुनाव लड़ेंगे प्रशांत किशोर, जनसुराज ने की घोषणा; मुकाबला हुआ दिलचस्पभरत तिवारी को न्याय मिलेगा या नहीं? परिजनों से मुलाकात के बाद मंत्री अशोक चौधरी ने दिया जवाब‘सामाजिक-आर्थिक न्याय हमारा संकल्प’, आरजेडी के स्थापना दिवस पर रोहिणी आचार्य का पोस्ट, बताया लालूवाद का असली मतलबबिहार में बड़ा फर्जीवाड़ा: सरकारी पोखर पर कब्जा कर कराई फर्जी रजिस्ट्री, मेयर के बेटे और डिप्टी मेयर समेत 47 लोगों के खिलाफ केस

Siwan news; बालिका गृह से 13 लड़कियां फरार, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

Siwan news: बिहार के सिवान जिले के भैंसाखाल गांव स्थित बालिका गृह से 13 किशोरियां फरार हो गईं, जिससे पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद लड़कियों के भागने की घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं।

बालिका गृह, Girls' Shelter Home, किशोरियां, Teenage Girls, फरार, Escape, सिवान, Siwan, गोपालगंज, Gopalganj, सारण, Saran, पुलिस, Police, प्रशासन, Administration, जांच, Investigation, हड़कंप, Chaos, कड़
प्रतीकात्मक तस्वीरSIWAN
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Siwan news; बिहार के सिवान जिले में बालिका गृह से 13 लड़कियों के फरार होने की खबर से पुलिस और प्रशासन में हड़कंप मच गया। अब तक दो लड़कियों को बरामद कर लिया गया है, जबकि बाकी की तलाश जारी है।


सिवान जिले के भैंसाखाल गांव में स्थित बालिका गृह से 19 मार्च की रात करीब 1 बजे 13 किशोरियां फरार हो गईं। ऊंची चारदीवारी और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद इस घटना के सामने आने के बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है। फरार लड़कियों में ज्यादातर सिवान, गोपालगंज और सारण जिले की रहने वाली हैं।

सुरक्षा गार्ड को चकमा देकर भागींसमाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित इस बालिका गृह में विभिन्न मामलों में बरामद की गई नाबालिग लड़कियों को रखा जाता है। वार्डन रिंकू झा ने जीरादेई थाना और विभागीय अधिकारियों को इसकी सूचना दी। बताया जा रहा है कि लड़कियों ने सुरक्षा गार्ड और कर्मियों को चकमा देकर भागने की योजना बनाई और रात के अंधेरे में फरार हो गईं।

अधिकांश लड़कियां ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली

फरार हुई लड़कियों में से कई ऑर्केस्ट्रा में काम करती थीं, जबकि कुछ नाबालिगों को शादी का झांसा देकर बहला-फुसलाकर भगाया गया था। पुलिस अब इन लड़कियों के घरों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

जांच के आदेश, होगी कानूनी कार्रवाई

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम मुकुल कुमार गुप्ता ने इसकी जांच सदर एसडीओ सुनील कुमार को सौंपी है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर आगे की विभागीय और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।