ब्रेकिंग
स्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांगस्कूल के औचक निरीक्षण में खुली व्यवस्थाओं की पोल, SDM ने प्रधानाचार्य को किया शो-कॉज, रसोइया बर्खास्तदरभंगा में दर्दनाक सड़क हादसा, स्कॉर्पियो की टक्कर से पति-पत्नी की मौत; LNMU में प्रोफेसर थीं बबीता देवीबिहार में बढ़ा नदियों का जलस्तर, अपने विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में कटाव प्रभावित इलाकों का तेजस्वी यादव ने लिया जायजाअशोकधाम भगदड़ के बाद अलर्ट मोड में सरकार, अंतिम सोमवारी और पूर्णिमा के मौके पर 10 अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति, पूरी लिस्ट देखिएपश्चिम चंपारण बस हादसा: पांच लोगों की मौत के बाद सड़क पर उतरे परिजन, शव सड़क पर रखकर की मुआवजे की मांग

सीवान में फिर मिला ब्लैक फंगस का मरीज, ग्रामीणों में मचा हड़कंप

SIWAN: बिहार में ब्लैक फंगस का नया मरीज़ मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला सिवान के हुसैनगंज प्रखंड के एक गांव का है, जहां 62 साल के शख्स ब्लैक फंगस के शिकार हो गए हैं। शख्स का नाम कि

सीवान में फिर मिला ब्लैक फंगस का मरीज, ग्रामीणों में मचा हड़कंप
First Bihar
2 मिनट

SIWAN: बिहार में ब्लैक फंगस का नया मरीज़ मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला सिवान के हुसैनगंज प्रखंड के एक गांव का है, जहां 62 साल के शख्स ब्लैक फंगस के शिकार हो गए हैं। शख्स का नाम किशनदेव साह बताया जा रहा है। दरअसल, किशनदेव साह को एक आंख से अचानक दिखना बंद हो गया और चेहरे पर कुछ दाग पड़ गए। आनन-फानन में उन्हें लेकर सीवान के ही एक प्राइवेट क्लिनिक ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने ब्लैक फंगस का लक्षण बताते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। सदर अस्पताल जाने के बाद से यहां के डॉक्टरों ने भी पटना (पीएमसीएच) रेफर कर दिया।


दरअसल, किशनदेव को हाई शुगर था। इसके अलावा उन्हें किडनी और हार्ट की भी बीमारी थी। अचानक उन्हें एक आंख से दिखाई देना बंद हो गया। आंख के पास में ही कुछ घाव जैसा जख्म भी हो गया है। सदर अस्पताल ले जाने के बाद डॉक्टर ने उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है। 


गांव में ब्लैक फंगस होने की बात सुन ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। दरअसल, इस बार जिले में ब्लैक फंगस का ये पहला मामला है। लोगों के बीच इस बात का दहशत फ़ैल गया है कि अगर स्वास्थ विभाग इसे गंभीरता से नहीं लेती है तो कहीं ये खतरनाक न बन जाए। सदर अस्पताल के स्वास्थ्य प्रबंधक अनवारुल हक उर्फ बीजू ने बताया कि अस्पताल को तोड़कर नया भवन बनाया जा रहा है, इसीलिए ब्लैक फंगस के मरीज़ों के लिए हमारे पास जगह उपलब्ध नहीं है। 

टैग्स