ब्रेकिंग
अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान अमोनिया गैस रिसाव से बड़ा हादसा: सीफूड फैक्ट्री में 7 मजदूरों की मौत, 10 से अधिक की हालत गंभीरजेडीयू की बैठक में निशांत कुमार की बढ़ी भूमिका, नेताओं ने बताया पार्टी का भविष्यपटना में करोड़ों की ठगी का खुलासा: शातिर पति-पत्नी ने 27 पुलिसकर्मियों से ठग लिए 6 करोड़, फर्जी फाइनेंस कंपनी खोलकर लगाया चूनादो युवकों की मौत पर सदर अस्पताल में बवाल, हॉस्पिटल मैनेजर की पिटाई; परिजनों का आरोप- जिंदा लाए थे, इलाज नहीं मिलाजेडीयू की राष्ट्रीय परिषद बैठक में नीतीश कुमार के अध्यक्ष पद पर लगी मुहर, उमेश कुशवाहा को तीसरी बार प्रदेश अध्यक्ष की कमान

सीवान : एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे 4 लोग, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, 3 की स्पॉट डेथ

SIWAN :इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है. हादसा सीवान के सराय ओपी था

सीवान : एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे 4 लोग, तेज रफ्तार ट्रक ने रौंदा, 3 की स्पॉट डेथ
Anamika
2 मिनट

SIWAN :इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, वहीं एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई है. हादसा सीवान के सराय ओपी थाना के चमड़ा गोदाम के पास की है, जहां एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे चार लोग ट्रक की चपेट में आ गए, जिसमें मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई. वहीं बाइक सवार एक महिला गंभीर रुप से घायल हो गई.

घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. हादसे के तुरंत बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. वहीं हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया. वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही मृतकों के घर में कोहराम मच गया है. तकों में 12 साल की एक बच्ची,13 साल का एक बच्चा और 23 साल का एक युवक शामिल है.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा कि  सिवान के एमएम कॉलोनी में किराए की मकान पर रहने वाली एक महिला अपने तीन बच्चों को लेकर  एक ही  बाइक पर सवार होकर सारण के मशरख प्रखंड में अपने बीमार ससुर को देखने के लिए जा रही थी. इसी दौरान सिवान के चमड़ा गोदाम के पास ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई, जिसमें मौके पर ही महिला के तीनों बच्चों की मौत हो गई. 

रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan

FirstBihar संवाददाता