ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

सीवान में मिले कोरोना वायरस के पांच संदिग्ध, अलर्ट मोड पर स्वास्थ्य विभाग

SIWAN : चीन से फैलने वाले कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच सीवान में चीन और ईरान से लौटने वाले 5 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने का म

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SIWAN : चीन से फैलने वाले कोरोना वायरस का कहर दुनियाभर में थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच सीवान में चीन और ईरान से लौटने वाले 5 लोगों में कोरोना वायरस के लक्षण दिखने का मामला सामने आया है. 

बताया जाता है कि सीवान के अलग-अलग इलाके के रहने वाले पांच लोग रोजी रोटी की तलाश में चीन व ईरान गए थे. पांचों लोग चीन और ईरान से वापस अपने वतन लौटे तो स्वास्थ्य विभाग को कोरोना को लेकर संदेह हो गया. सिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम जांच में जुट गई है. 

इस बारे में सिविल सर्जन से बात की गई तो उन्होंने बताया कि जो लोग चीन-ईरान से आये है, उन पर यह संदेह है कि वो कोरोना वायरस के शिकार है. जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी है.  जब तक इसकी जांच पूरी नही होगी तब तक यह सभी लोग घर मे ही रहेंगे. कोरोना के संदेह के बाद इलाके के लोगों में दहशत व्याप्त है. 



रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता