ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

सीवान में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस ने 5 लोगों को रौंदा, 2 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित बस ने 5 लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि तीन क

सीवान में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित बस ने 5 लोगों को रौंदा, 2 लोगों की मौत, 3 की हालत नाजुक
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है जहां दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। अनियंत्रित बस ने 5 लोगों को कुचल दिया है। इस हादसे में 2 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है जबकि तीन की हालत गंभीर बनायी जा रही है।


 घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल है। 5 लोगों को कुचलने के बाद बस का ड्राइवर बस लेकर मौके से फरार हो गया है। घटना मैरवा थाना क्षेत्र के तितरा बंगरा की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फिलहाल आगे की कार्रवाई में जुटी है।  


गौरतलब है कि पटना के मोकामा में भी कल एक अनियंत्रित कार ने 6 लोगों को रौंद दिया था। जिसमें 3 लोगों की मौत हो गयी थी। वही इस हादसे में तीन गंभीर रुप से घायल हो गये थे। यह दर्दनाक हादसा पटना के मोकामा स्थित एनएच-80 में बीते सोमवार को हुई थी। घटना के संबंध में बताया गया था कि लखीसराय से आ रही एक लाल रंग की इको स्पोर्ट कार ने सड़क किनारे सामान खरीद रहे कुछ लोगों को रौंद डाला। 


मोकामा में एक महिला और दो पुरुष की मौत हो गई। जबकि एक महिला, एक पुरुष और एक बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। मृतकों में मरांची थाना गांव बादपुर के प्रभांशु सिंह के पुत्र कन्हैया कुमार, शेरपुर गांव के उमेश शर्मा की पुत्री क्रांति देवी, और इंग्लिश गांव के मिश्री तांती का पुत्र बाल मुकुंद शामिल है। जबकी घायलों में इंग्लिश गांव के मो. सलीम के पुत्र मो. आशिक, शेरपुर गांव के भेखो तांती के पुत्र उमेश तांती, शेरपुर गांव के रवि कुमार शर्मा की पुत्री प्रीति देवी शामिल हैं।


टैग्स