ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

सीवान में कोरंटाइन किये गए 52 साल के शख्स की मौत, कोरोना नेगेटिव आयी थी रिपोर्ट, हार्ट अटैक से हुई मौत

SIWAN : सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सीवान में कोरटाइन पर रखे गए एक शख्स की मौत हो गई है। 52 साल के शौकत अली की मौत सीवान के होटल डी इलू में हुई है जिसे फिलहाल

FirstBihar
Anamika
2 मिनट

SIWAN : सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। सीवान में कोरटाइन पर रखे गए एक शख्स की मौत हो गई है। 52 साल के शौकत अली की मौत सीवान के होटल डी इलू में हुई है जिसे फिलहाल जिला प्रशासन ने कोरंटाइन सेंटर बना रखा है। शौकत अली पंजवार के उसी इनफेक्टेड शख्स का चाचा था जिसकी वजह से गांव में 22 लोग संक्रमित हुए।

52 साल के शौकत अली को एहतियातन पंजवार से लाकर कोरेंटाइन सेंटर में रखा गया था, जहां जांच रिपोर्ट आने के बाद 7 अप्रैल को उसका टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव पाया गया था. 

सीवान में कोरंटाइन किये गए 52 साल के शख्स की मौत, कोरोना नेगेटिव आयी थी रिपोर्ट, हार्ट अटैक से हुई मौत

बताया जा रहा है कि कोरंटाइन सेंटर में शौकत अली ने कल रात अच्छे से भोजन किया था. उसके बाद रात 11 बजे अचानक से शौकत की तबियत बिगड़ गई. कोरंटाइन सेंटर में जिला प्रशासन की तरफ से तैनात किए गए मजिस्ट्रेट जब तक शौकत का इलाज करा पाते तब तक उसकी मौत हो गई. जिला प्रशासन ने शौकत अली का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जहां डॉक्टरों ने हार्ट अटैक को मौत की वजह बताया है.


सीवान के डीएम अमित कुमार पांडे ने बताया है कि शौकत अली सहित पंजवार के उस टोले के लगभग सभी लोगों को जिला प्रशासन ने कोरंटाइन कर रखा हुआ है जो ओमान से इनफेक्टेड व्यक्ति के संपर्क में आए हैं. शौकत अली उसी शख्स का चाचा था। हालांकि जिला प्रशासन अभी डिटेल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है।

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता