ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

VIRAL VIDEO: विद्या के मंदिर में आर्केस्ट्रा गर्ल का फूहड़ डांस, भोजपुरी के अश्लील गानों पर नर्तकियों ने रातभर लगाये ठुमके

रातभर स्कूल के प्रांगण में अश्लीलता परोसी गयी। नर्तकियों की हरकत को देखकर दर्शक तो गदगद थे लेकिन बुद्धिजीवी वर्ग नर्तकियों के फूहड़ डांस और ओछी हरकत से काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि एक सभ्य समाज के लिए इस तरह का फूहड़ डांस कही से उचित नहीं है।

bihar
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

 SIWAN: शिक्षा के मंदिर में अश्लीलता का ऐसा प्रदर्शन शायद ही पहले कभी आपने देखा होगा। बिहार के सीवान जिले के जिरादेई प्रखंड स्थित भरथुआ उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में खुलेआम नर्तकियों से अश्लील गानों पर फूहड़ डांस कराया गया। आर्केस्ट्रा गर्ल का अश्लील डांस अब सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल इस वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता। 


सीवान के भरथुआ उच्च माध्यमिक स्कूल परिसर में रातभर अश्लीलता परोसी गई। जिसे लेकर इलाके के लोग काफी आक्रोशित हैं। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे सरकारी स्कूल परिसर को सोनपुर मेले में लगने वाला थियेटर बनाया गया। जहां मंच पर नर्तकियां अश्लील गानों पर ठुमके लगाती नजर आईं। 


खास बात यह है कि यह सब कुछ स्कूल प्रशासन की जानकारी में होता रहा लेकिन किसी ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की। रातभर स्कूल के प्रांगण में अश्लीलता परोसी गयी। नर्तकियों की हरकत को देखकर दर्शक तो गदगद थे लेकिन बुद्धिजीवी वर्ग नर्तकियों के फूहड़ डांस और ओछी हरकत से काफी नाराज हैं। उनका कहना है कि एक सभ्य समाज के लिए इस तरह का फूहड़ डांस कही से उचित नहीं है। इसका बच्चों और अन्य लोगों की मानसिकता पर गंदा असर पड़ता है।


 जिसके बाद यह आपराधिक वारदातों को जन्म देता है। नर्तकियों के अश्लील डांस से ग्रामीण भी काफी नाराज है। उनका कहना है कि जिस स्थान पर बच्चों को शिक्षा और संस्कार दी जाती है, उस स्थान पर अशोभनीय गतिविधियां बच्चों के मानसिक और नैतिक विकास पर बुरा असर डालती हैं। लोगों का यह भी सवाल है कि अगर यह वीडियो पुराना भी है, तो अब तक इस पर कार्रवाई क्यों नहीं की गई? क्या यह शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन की लापरवाही नहीं है? 


स्थानीय लोगों ने मांग किया है कि इस आयोजन में शामिल स्कूल प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो। ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके। उन्होंने मांग रखी कि इसके लिए स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी किए जाएं। वहीं, शिक्षा विभाग और प्रशासन की चुप्पी भी लोगों को खटक रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि विभाग दोषियों को बचाने की कोशिश कर रहा है.

सीवान से फैय्याज अली की रिपोर्ट