ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

Bihar News : NIA का एक्शन, पुराना किला पोखरा स्थित फल दुकानदार के मकान में छापेमारी

SIWAN : बिहार के सिवान से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एनआईए की छापेमारी का मामला सामने आया है। यह मामला शहर के सराय थाना के पुराना किला पोखरा के पास एक मकान में छापेमार

Bihar News :  NIA का एक्शन, पुराना किला पोखरा स्थित फल दुकानदार के मकान में छापेमारी
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार के सिवान से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है। यहां एनआईए की छापेमारी का मामला सामने आया है। यह मामला शहर के सराय थाना के पुराना किला पोखरा के पास एक मकान में छापेमारी चल रही है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल कायम हो गया है। फिलहाल, छापेमारी चल रही है। 


जानकारी के अनुसार,अकाउंट से लेनदेन के मामले पर कुछ दिन पहले एनआईए ने अकाउंट होल्ड किया था। अब 5 सदस्यीय टीम छापेमारी कर रही है। घर के बाहर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गयी है। जिस घर में छापेमारी चल रही है उसके मालिक का नाम सुहैल है। सुहैल फल का कारोबार करता है। अब इस घटना को लेकर अलग -अलग चर्चा की जा रही है।  . 


बताया जा रहा है कि सुहैल संदिग्ध खाता से रुपए का लेन देन करता था। इस मामले में एनआईए की टीम ने खाता को होल्ड कर दिया था। इसके बाद सोमवार को छापेमारी शुरू की गयी है। मोबाइल फोन और कागजात की जांच की जा रही है। घर एनएआई की कार्रवाई तक घर के पास किसी को जाने की इजाजत नहीं है। 


इधर, घर के बाहर काफी संख्या में महिला और पुरुष पुलिस बल की तैनाती की गयी है। बताया जा रहा है कि एनआईए की टीम परिवार के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। हालांकि अभी तक टीम ने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी है। पुलिस इस मामले में कुछ भी बोलने से बच रही है।