ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान गाना गाने लगे बुजुर्ग, बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है..

SIWAN: ऑपरेशन चाहे शरीर के किसी अंग का हो डर तो लगता ही है। 70 साल के बुजुर्ग कृपाल को भी मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान डर लग रहा था। मरीज को डरा और सहमा देख ऑपरेशन कर रहे डॉक

मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान गाना गाने लगे बुजुर्ग, बहारों फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है..
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

SIWAN: ऑपरेशन चाहे शरीर के किसी अंग का हो डर तो लगता ही है। 70 साल के बुजुर्ग कृपाल को भी मोतियाबिंद के ऑपरेशन के दौरान डर लग रहा था। मरीज को डरा और सहमा देख ऑपरेशन कर रहे डॉक्टर ने गाना गाने को कहा। फिर क्या था बुजुर्ग गुनगुनाने और दूसरी ओर उनके आंखों का ऑपरेशन भी होता रहा।


ऑपरेशन थियेटर में मोहम्मद रफी का गाना बहारो फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है गुनगुनाते बुजुर्ग मरीज का वीडियो सोशल मीडिया पर अब खूब वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान रह गये। तेजी से वायरल हो रहे इस वीडियो को लोग खूब पसंद भी कर रहे हैं। 


बता दें कि यह वीडियो सीवान सदर अस्पताल का है जहां एक बुजुर्ग मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए एडमिट हुआ था। ऑपरेशन थियेटर में घुसते ही बुजुर्ग डर से कांपने लगे थे। बुजुर्ग को घबराते देख डॉक्टर ने ध्यान भटकाने की कोशिश की।


 उन्होंने पूछा कि बाबा गाना गा लेते हैं। तो बुजुर्ग कहता है कि हां थोड़ा गुनगुना लेते हैं। इतना सुनते ही डॉक्टर मुअज्जम अकबर उनसे कहते हैं कि जरा गाकर दिखाइए। वही दूसरी तरफ डॉक्टर उनकी आंख का ऑपरेशन कर रहे थे। डॉक्टर की आवाज सुनते ही बुजुर्ग बहारो फूल बरसाओ मेरा महबूब आया है गाने लगे।