ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

घर में घुसकर रेप की कोशिश कर रहे युवक को महिला ने गले में दुपट्‌‌टा लपेट मार डाला, हुई गिरफ्तार

SIWAN : घर में घुसकर महिला के साथ रेप की कोशिश कर रहे युवक को महिला ने गले में दुपट्टा लपेटकर मार डाला. मामला सीवान के जीबीनगर थाना इलाके के गरीबगंज गांव की है, जहां एक विवाहिता ने

घर में घुसकर रेप की कोशिश कर रहे युवक को महिला ने गले में दुपट्‌‌टा लपेट मार डाला, हुई गिरफ्तार
Anamika
2 मिनट

SIWAN : घर में घुसकर महिला के साथ रेप की कोशिश कर रहे युवक को महिला ने गले में दुपट्टा लपेटकर मार डाला. मामला सीवान के जीबीनगर थाना इलाके के गरीबगंज गांव की है, जहां एक विवाहिता ने घर के अंदर घुसकर दुष्कर्म की कोशिश कर रहे युवक की दुपट्टा से गला घोंटकर हत्या कर दिया. 

मृतक युवक की पहचान पचरुखी थाना इलाके के बर्तवलिया गांव निवासी नबीजान मियां के 22 वर्षीय पुत्र रमजान मियां के रूप में की गई है. मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि गरीबगंज निवासी कलामुद्दीन मियां की 38 वर्षीय पत्नी खोदैजा बेगम घर में बच्चों के साथ अकेली थी. उसका पति गुवाहाटी में मजदूरी करता है. कुछ दिन पहले ही वह बच्चों से मिलने सीवान आई थी. इसी दौरान  रमजान उसके घर में घुसकर हैवानित की कोशिश की तो इसी दौरान महिला ने उसकी हत्या कर दी. पुलिस ने महिला के घर से युवक के शव को बरामद कर लिया और पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे मृतक के परिजनों को सौंप दिया है. 

वहीं मृतक के पिता का कहना है कि महिला ने फोन कर युवक को घर बुलाया और फिर उसकी हत्या कर दी. मृतक के पिता ने बताया कि पहले से ही महिला का संबध युवक के साथ था.  दो बार युवक के साथ घर से फरार भी हो चुकी थी. बाद में ग्रामीणों द्वारा पंचायती के बाद महिला को उसके पति ने घर में रखना स्वीकार किया था. इस विवाद के बाद से महिला अपने पति के साथ गुवाहाटी में ही रहती थी, बीते दो दिन पूर्व वह अपने बच्चों को देखने सुनने के लिए गांव अकेले आयी थी और युवक को घर बुलाकर हत्या कर दी. वहीं पुलिस मृतक की प्रेमिका खोदैजा बेगम को हिरासत में लेकर पूछ ताछ करने में जुट गई है.