ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

महावीरी जुलूस को रोकने पर पुलिस पर पथराव, BDO की गाड़ी को फूंका

SIWAN : सीवान में महावीरी जुलूस के दौरान माहौल बिगड़ गया और ग्रामीण व पुलिस के बीच भिड़ंत हो गयी। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। उग्र ग्र

महावीरी जुलूस को रोकने पर पुलिस पर पथराव, BDO की गाड़ी को फूंका
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : सीवान में महावीरी जुलूस के दौरान माहौल बिगड़ गया और ग्रामीण व पुलिस के बीच भिड़ंत हो गयी। इस दौरान आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। उग्र ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव किया जिसमें दो सिपाही जख्मी हो गए। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव के समीप की यह घटना है।  इस घटना के बाद बड़ी तादाद में पुलिसबलों की तैनाती उक्त जगह पर कर दी गयी है। 


जानकारी के अनुसार, संवेदनशील इलाका होने के कारण प्रशासन ने जुलूस के लिए कुछ प्रतिबंध लगाए थे। ऐसे में आक्रोशित ग्रामीणों ने  प्रशासन की एक वाहन को आग के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि हथौड़ा गांव का महावीर मेला लगने वाला था। लिहाजा संवेदनशील इलाका होने के कारण जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता व पुलिस अधीक्षक अमितेश कुमार ने क्षेत्र का भ्रमण कर मजिस्ट्रेट के साथ फोर्स तैनात करने की निर्देश दिया था। 


इसके बाद जिला प्रशासन का निर्देश था कि 5 से 7 लोग जाकर मेला से फिर वापस लौट जाएंगे। जिसको लेकर देर शाम स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए और सीवान- आंदर मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन करने लगे। स्थानीय थाना को जब इसकी सूचना मिली तो पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने बुझाने का प्रयास किया। लेकिन जब पुलिस की बात नहीं मानी गयी तो हल्का बल प्रयोग किया गया। इसके बाद ग्रामीण आक्रोशित हो गए और जमकर पत्थरबाजी की। जिसमें दो सिपाही भी जख्मी हो गये। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रशासन के वाहन को आग के हवाले कर दिया। 


 इधर, घटना के बाद तकरीबन एक दर्जन थाना की पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच कर रही है। वहीं जिलाधिकारी मुकुल कुमार गुप्ता और एसपी एस अमितेश कुमार मौके पर पहुंचे। हालांकि, पहले भी हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा गांव में महावीरी जुलूस को लेकर गुरुवार को डीएम मुकुल कुमार गुप्ता और एसपी अमितेश कुमार ने दौरा किया था और मजिस्ट्रेट के साथ फोर्स तैनात करने का भी निर्देश उन्होंने दिया था।