ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

लड़कियों से छेड़खानी पर दो गांवों के बीच हिंसक झड़प : विवाद सुलझाने गई पुलिस पर भी हमला ; दारोगा समेत 6 लोग घायल

SIWAN : बिहार के सिवान से एक सनसनीखेज खबर निकल कर समाने आई है। यहां छेड़खानी को लेकर दो गांवों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसमें लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद विवाद सुलझाने ग

लड़कियों से छेड़खानी पर दो गांवों के बीच हिंसक झड़प : विवाद सुलझाने गई पुलिस पर भी हमला ; दारोगा समेत 6 लोग घायल
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : बिहार के सिवान से एक सनसनीखेज खबर निकल कर समाने आई है। यहां छेड़खानी को लेकर दो गांवों के बीच जमकर विवाद हुआ। जिसमें लोगों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। इसके बाद विवाद सुलझाने गयी पुलिस टीम पर भी पथराव किया गया। जिसमें एक दरोगा समेत 6 लोग घायल हो गए। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी के हालात बन गए हैं। 


वहीं, इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि जिले के जीबी नहर तरवारा थानाक्षेत्र के पुरानी बाजार और उड़ियान टोला गांव में गुरुवार को खूब ईंट-पत्थर चलने लगे। एक गांव के लोगों का आरोप है की जब भी लड़कियां इस गांव के उधर जाती हैं, तो कुछ लड़के उनपर फब्तियां कसते और छेड़खानी करते हैं। लड़कियों ने इस बात को लेकर जब घर आकर शिकायत की तो परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। 


इसके बाद अब ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस के द्वारा कोई कदम नहीं उठाया गया। तभी जैसे ही दूसरे गांव के लड़के इस गांव में पहुंचे तो यहां के लड़कों ने उनपर धावा बोल दिया, उसे मारने-पीटने लगे, देखते ही देखते यह विवाद इतना बढ़ गया कि दोनो गांव आमने सामने हो गए और जमकर ईंट-पत्थर चलने लगें। 


इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस पर गुस्साए ग्रामीणों ने ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। जिसमे एक दारोगा समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए. घायल दारोगा की पहचान विकास कुमार उर्फ अविनाश कुमार के रूप में हुई है। वहीं पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इसमें 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस पर हमला मामले में सिवान एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि "दो गांव के झगड़े की सूचना पर पुलिस टीम पहुंची थी। जिसमें एक दारोगा घायल हो गए हैं, मामले की जांच की जा रही है और अभी स्थिति नियंत्रण में हैं।