ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

झोपड़ी में सो रहे मजदूरों को तेज रफ्तार बस ने कुचला : 4 की मौत ; 3 की हालत गंभीर

SIWAN : गोवा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई है। ये सभी मजदूर पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि के गायघाट व मुरारपुर घटूली के रहने वाले थे। जबकि इस हादस

झोपड़ी में सो रहे मजदूरों को तेज रफ्तार बस ने कुचला : 4 की मौत ; 3 की हालत गंभीर
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

SIWAN : गोवा में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बिहार के चार मजदूरों की मौत हो गई है। ये सभी मजदूर पूर्वी चंपारण के हरसिद्धि के गायघाट व मुरारपुर घटूली के रहने वाले थे। जबकि इस हादसे में तीन अन्य मजदूर घायल हो गए हैं। जिसमें एक सीवान का भी है। बिहार के रहने वाले ये मजदूर गोवा में मजदूरी करने गए थे। जहां एक झोपड़ीनुमा घर में सात मजदूर एक साथ खाना खाकर सो रहे थे। तभी तेज रफ्तार बस ने इनलोगों की कुचल डाला। 


मिली जानकारी के अनुसार, पहाड़ी सड़क से नीचे आ रही एक बस असंतुलित होकर झोपड़ी पर चढ़ गई। जहां गहरी नींद में सो रहे सातों मजदूरों को उसने कुचल दिया। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से इनलोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां चार मजदूरों की की मौत हो गई। जबकि तीन अन्य इलाजरत हैं। सभी मृतक मजदूर हरसिद्धि के रहने वाले हैं। जिसमे गायघाट घटूली के गिरजा सिंह का पुत्र विनोद सिंह (45), अनिल महतो, पिता महेंद्र महतो (35), मुरारपुर वार्ड चार के शिवनाथ मंडल के पुत्र रमेश महतो (40) और नरसिंह महतो का पुत्र राजेंद्र महतो (40) शामिल हैं।


जख्मी मजदूरों में गायघाट घटूली के सुरेश सिंह का पुत्र दिनेश सिंह व विक्रामा महतो का पुत्र टूना महतो शामिल है। एक जख्मी सीवान का भी है। घटना की सूचना मिलते ही गांव में कोहराम मच गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गायघाट के मुखिया पति संतोष सिंह ने पीड़ित परिजनो से मिलकर उन्हें सांत्वना दिया। सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया।