ब्रेकिंग
मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश✦मुंगेर के स्कूल में छात्र की पिटाई से बवाल, प्रिंसिपल का हाथ जोड़कर माफी मांगते वीडियो वायरल✦पीएम मोदी ने नीतीश कुमार को दिया खास सम्मान, विजय सिन्हा ने मुलाकात कर दी बधाई✦Cyclone Akwan का बिहार में दिखेगा असर, 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइटें रद्द✦BSEB Dummy Admit Card 2027: बिहार बोर्ड ने जारी किया दूसरा डमी एडमिट कार्ड, इस तारीख तक नहीं सुधारी गलती तो बढ़ सकती है परेशानी✦शादी के एक साल बाद खुला पत्नी का राज, दो पुरानी शादियों के दस्तावेज देख पति के उड़े होश

JDU विधायक ने कुत्ते से की प्रशांत किशोर की तुलना, कहा- देश के गद्दार हैं PK

SIWAN : बिहार विधानसभा चुनाव के आने से पहले ही राजनीतिक बयानबाजी में अपशब्दों का प्रयोग शुरू हो गया है. एक तरफ प्रशांत किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस में सीएम नीतीश को पिछलग्गू बताय

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार विधानसभा चुनाव के आने से पहले ही राजनीतिक बयानबाजी में अपशब्दों का प्रयोग शुरू हो गया है. एक तरफ प्रशांत किशोर ने प्रेस कांफ्रेंस में सीएम नीतीश को पिछलग्गू बताया. वहीं दूसरी ओर अब जेडीयू की ओर से उनके नेता प्रशांत पर हमलावर हो गए हैं. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के करीबी बड़हरिया के जदयू विधायक श्यामबहादुर सिंह ने प्रशांत किशोर को लेकर कई अपशब्दों का प्रयोग किया है. 


प्रशांत किशोर की ओर से सीएम नीतीश को पिछलग्गू वाले दिए गए बयान पर जेडीयू विधायक श्यामबहादुर सिंह ने कहा कि प्रशांत किशोर कौन हैं. हम तो पहचानते भी नहीं है. उनकी क्या औकात है. प्रशांत ने सीएम पर कटाक्ष करके एक बड़ी गलती की है. सीएम ने प्रशांत को नाम दिया. उन्हें पार्टी में पद दिया. सीएम नीतीश भावुक व्यक्ति हैं.




जेडीयू विधायक ने प्रशांत किशोर को हीरो नहीं जीरो बताया. उन्होंने अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कहा कि प्रशांत किशोर एक बहुत बड़ा कुत्ता हैं. मैं फ्रेश मूड में कहता हूं कि नीतीश कुमार पर उंगली उठाने का किसी का औकात नहीं है. प्रशांत बहुत बड़ा कुत्ता और बहुत बड़ा झूठा है. प्रशांत किशोर देश का गद्दार व्यक्ति है.


दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी की दमदार जीत पर एमएलए ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हीरो आदमी हैं. उन्होंने दिल्ली में काम किया है. प्रशांत किशोर के आने-जाने से कोई भी व्यक्ति चुनाव नहीं जीतता है. विधानसभा चुनाव में परिवर्तन की लहर थी. लालू यादव को हटाओ और नीतीश कुमार को जिताओ ! इस कारण नीतीश जीते थे. प्रशांत किशोर का को जादू काम नहीं करता है.

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता