ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

DM ऑफिस के बाहर सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, पुलिस से नाराज 4 महिलाएं जान देने पर उतरीं

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर एक ही परिवार की 4 महिलाएं किरोसिन तेल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश कीं. ये

DM ऑफिस के बाहर सामूहिक आत्महत्या की कोशिश, पुलिस से नाराज 4 महिलाएं जान देने पर उतरीं
First Bihar
2 मिनट

SIWAN :  इस वक्त एक बड़ी खबर सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां जिलाधिकारी के कार्यालय के बाहर एक ही परिवार की 4 महिलाएं किरोसिन तेल डालकर खुद को आग लगाने की कोशिश कीं. ये महिलाएं जिला पुलिस की कार्यशैली से नाराज थीं और उनकी शिकायत लेकर डीएम के पास पहुंची थीं.


मामला सीवान जिले के कलेक्ट्रेट ऑफिस का है. जहां एक ही परिवार की 4 महिलाओं ने सामूहिक आत्मदाह की कोशिश की. चारों महिलाएं अपने शरीर पर किरोसिन तेल डालकर खुद को आग लगाने का प्रयास कर ही रही थीं कि इस दौरान वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने इन्हें रोक लिया और इनकी जान बचा दी.


इस घटना के संबंध में जानकारी मिली है कि ये महिलाएं दरअसल बड़हरिया थाने की पुलिस की कार्यशैली से नाराज चल रही थीं. 4 महीने इनके घर से एक बच्चे का अपहरण हो गया था. जिसकी शिकायत पुलिस में कराइ गई थी. हालांकि आज तक उस बच्चे के बारे में बड़हरिया थाने पुलिस पता नहीं कर पाई. महिलाओं का आरोप है कि पुलिसवालों ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कोई भी कार्रवाई नहीं की.


पुलिस की ओर से कोई भी ठोस कदम नहीं उठाये जाने से नाराज इन महिलाओं ने गुरूवार को जिलापदाधिकारी के कार्यालय के समक्ष आत्मदाह की कोशिश कीं.

रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता