ब्रेकिंग
Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति✦Bihar Crime News : छठ का चूल्हा बनाने के लिए मिट्टी लेने गई थीं दो बच्चियां, अचानक धंस गई मिट्टी; एक की दर्दनाक मौत✦Munger News Today : मुंगेर में 16 साल बाद फिर गूंजेगी पहाड़ों में हथौड़ों की आवाज! सभी पहाड़ों पर पत्थर खनन शुरू कराने की तैयारी तेज, CM सम्राट ने दिया बड़ा भरोसा✦ Anant Singh : 25 नवंबर को बेटी की शादी, उससे पहले प्रयागराज निकले छोटे सरकार! अनंत सिंह ने बताया कौन है वह खास दोस्त, जिससे मिलने जा रहे हैं✦Bihar News: बिहार में ट्रैफिक चालान भरने के लिए नहीं लगाने होंगे चक्कर, इस दिन से GPay और PhonePe के माध्यम से घर बैठे जमा करें जुर्माना✦Bihar News : बिहार में NDA सरकार के एक साल पूरे होने पर बड़ा धमाका! 21 नवंबर को PM मोदी आएंगे वैशाली, सम्राट चौधरी ने बनाई पूरी रणनीति

BIHAR NEWS: आर्केस्ट्रा डांसर को मिली प्यार करने की सजा, घर में घुसकर भीड़ ने पीटा

म्यूजिकल ग्रुप चलाने वाली एक आर्केस्ट्रा डांसर को प्यार करने की बड़ी सजा मिली। गांव के ही एक युवक से प्रेम संबंधों के चलते डांसर को ना सिर्फ बदनामी झेलनी पड़ी, बल्कि भीड़ की हिंसा का शिकार भी बनना पड़ा।

bihar
नृतकी की पिटाई
© google
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

SIWAN: सिवान के दरौंदा थाना क्षेत्र के उजाय गांव में आर्केस्ट्रा चलाने वाली एक नर्तकी की जमकर पिटाई कर दी गई। पास के गांव में रहने वाले युवक से उसका प्रेम-प्रसंग चल रहा था। जब इस बात की जानकारी लड़के के परिजनों को हुई तब कई लोग लाठी-डंडे से लैश होकर नर्तकी के घर पर पहुंच गये और इस घटना को अंजाम दिया। पिटाई से वो बुरी तरह घायल हो गयी। जिसे आनन फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। बहन को बचाने आए भाई को भी पीटा गया। दोनों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।


घटना के संबंध में बताया जाता है कि दरौंदा थाना क्षेत्र के उजाय गांव के पास नर्तकी कई वर्षों से रह रही है और म्यूजिकल ग्रुप चला रही है। इस बीच गांव के बगल के ही एक युवक से प्यार हो गया। नर्तकी और युवक का प्रेम-प्रसंग शादी तक पहुंच गया। इस बात की जानकारी जब लड़के के घरवालों को हुई तब गांव के सैकड़ों महिला और पुरुष को लेकर नर्तकी के घर पहुंच गये। सभी लाठी-डंडे से लैश थे। भीड़ ने ना आव देखा ना ताव नर्तकी और उसके भाई की पिटाई करने लगे। 


रेखा देवी कई वर्षों से उजाय गांव में म्यूजिकल ग्रुप के साथ डांस कार्यक्रम करती थीं। इसी दौरान पास के ही गांव के एक युवक से उनके बीच प्रेम संबंध बन गए। यह रिश्ता धीरे-धीरे शादी तक पहुंच गया। लेकिन जैसे ही इस रिश्ते की भनक युवक के परिजनों को लगी, उन्होंने इसे परिवार की "इज्जत" से जोड़ लिया और नर्तकी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया।


मारपीट की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस घटनास्थल पर पहुंचे जिसके बाद काफी मशक्कत के बाद नर्तकी उसके भाई एवं अन्य को भीड़ से बचाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया जहां सभी का इलाज जारी है। मारपीट में साधपुर गांव के रहने वाले सुभाष कुमार की पत्नी, नर्तकी रेखा देवी एवं उसका भाई रोहित कुमार घायल हो गये। फिलहाल इन सभी का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।  

टैग्स