ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

कोरोना का डर : मायके से लौटी पत्नी को पति ने घऱ में रखने से किया इंकार, परेशान महिला थाने पहुंची

SIWAN : कोरोना वायरस के खौफ की नयी कहानी सामने आयी है. बिहार के सिवान की एक महिला जब मायके से ससुराल लौटी तो पति ने उसे घर में रखने से इंकार कर दिया है. कोरोना से डरा पति किसी

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

SIWAN : कोरोना वायरस के खौफ की नयी कहानी सामने आयी है. बिहार के सिवान की एक महिला जब मायके से ससुराल लौटी तो पति ने उसे घर में रखने से इंकार कर दिया है. कोरोना से डरा पति किसी हाल में पत्नी को घर में रखने को तैयार नहीं है. उधर पुलिस ने कहा है ये पारिवारिक मामला है और इसे सुलझा लिया जायेगा.


दो महीने बाद मायके से लौटी थी महिला
ये वाकया बिहार के सिवान की बबिता देवी के साथ हुई है. सिवान के राजानगर गांव की बबिता देवी की शादी उत्तर प्रदेश के बलिया में गणेश प्रसाद से हुई है. 28 साल की बबिता देवी 2 महीने पहले अपने मायके सिवान आयी थी. कल वो अपने मायके से ससुराल लौटी. लेकिन पति ने घर में घुसने नहीं दिया. पति ने कहा कि बबिता देवी के कारण पूरे परिवार को कोरोना हो सकता है. महिला ने काफी देर तक पति से घऱ के अंदर आने देने की गुहार लगायी लेकिन पति नहीं माना.


अस्पताल में जांच कराने पहुंची महिला
पति के घर में रखने से इंकार करने के बाद बबिता देवी अपना जांच कराने बलिया के जिला अस्पताल में पहुंची. लेकिन उसमें कोरोना का कोई लक्षण नहीं था लिहाजा डॉक्टरों ने उसकी जांच करने से इंकार कर दिया. हालांकि बबिता देवी अस्पताल में ही मौजूद है. उसके पास कहीं और रहने का कोई ठिकाना नहीं है.


पुलिस ने कहा पारिवारिक मामला
बबिता देवी किसी तरह सिवान से बलिया पहुंची थी. लेकिन पति ने घऱ में रखने से इंकार कर दिया. ऐसे में उसके पास वापस मायके जाने का भी कोई साधन नहीं है. हारकर महिला ने पुलिस से गुहार लगायी है. बलिया शहर कोतवाली के थानेदार विपिन सिंह ने कहा कि उनकी जानकारी में ये मामला आया है. थानेदार ने कहा कि ये पारिवारिक मामला है और इस मामले को सुलझा दिया जायेगा.


सिवान में मिल चुके हैं कोरोना के पांच मरीज
उधर महिला के पति गणेश प्रसाद का कहना है कि बिहार के सिवान में कोरोना के पांच मरीजों की पहचान हो चुकी है. सिवान में भारी खतरे को देखते हुए पूरे जिले को सील कर दिया गया है. ऐसे में बबिता देवी के भी संक्रमित होने का खतरा है. बबिता देवी के घऱ में रहने से दूसरे लोगों के भी संक्रमित होने का खतरा है.

टैग्स