ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

कोरोना को लेकर सिविल सर्जन सस्पेंड, स्वास्थ्य विभाग ने की बड़ी कार्रवाई

SIWAN : कोरोना वायरस के कारण देश भर में लोग परेशान हैं. अब तक चार दर्जन से ज्यादा मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हो चुका है. बिहार में भी इसका असर अब तेजी से बढ़ रहा है. बिहार मे

FirstBihar
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : कोरोना वायरस के कारण देश भर में लोग परेशान हैं. अब तक चार दर्जन से ज्यादा मौत इस जानलेवा वायरस के कारण हो चुका है. बिहार में भी इसका असर अब तेजी से बढ़ रहा है. बिहार में पिछले 24 घंटे के अंदर मरीजों की संख्या डेढ़ गुना हो गई है. ताजा मामला सीवान जिले का है. स्वास्थ्य विभाग ने सीवान के सिविल सर्जन को बड़ी लापरवाही के कारण सस्पेंड कर दिया है. 


स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त सचिव अनिल कुमार की ओर से जारी निर्देश के मुताबिक सीवान जिले के सिविल सर्जन डॉक्टर अशेष कुमार को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक नॉवल कोरोना वायरस से बचाव के लिए सीवान जिला के सभी प्रखंडों में झोला छाप चिकित्सकों को चिन्हित कर उनसे इलाज कराने की सहमति लेकर उन्हें ट्रेनिंग देने की बात सभी उपाधीक्षक और प्रभारी चिकित्सक पदाधिकारियों से कहकर झोला छाप डॉक्टरों की लिस्ट मांगी गई. 


इस आदेश को देने से पहले ना तो विभाग को जानकारी दी गई और ना ही विभाग से इस प्रकार की कोई अनुमति ली गई. इसके साथ ही इस आदेश के लेटर को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया गया. जिसके कारण स्वास्थ्य विभाग की काफी आलोचना हुई. जिसको देखते हुए हेल्थ डिपार्टमेंट ने सीएस को अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता