ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

बीजेपी उम्मीदवार के ऊपर FIR, एलजेपी कैंडिडेट्स के खिलाफ भी मामला दर्ज

SIWAN : बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इस चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया चल रही

बीजेपी उम्मीदवार के ऊपर FIR, एलजेपी कैंडिडेट्स के खिलाफ भी मामला दर्ज
First Bihar
2 मिनट

SIWAN :  बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन की प्रक्रिया पूरी हो गई है. इस चुनाव के दूसरे और तीसरे चरण के मतदान के लिए नॉमिनेशन की प्रक्रिया चल रही है. प्रत्याशी अपना-अपना नामांकन पत्र भर रहे हैं. सीवान जिले के 8  विधानसभा क्षेत्रों के लिए हो रहे नामांकन के छठे दिन बुधवार को 26 उम्मीदवारों ने अपना-अपना नामांकन किया. 


बुधवार को सीवान में 16 और महाराजगंज में 10 उम्मीदवारों ने नामांकन कराया. नामांकन को लेकर पूरे दिन उम्मीदवारों के समर्थकों की काफी भीड़ देखने को मिला. दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार के रूप में विधायक कर्णजीत सिंह उर्फ ब्यास सिंह ने अपना पर्चा निर्वाची पदाधिकारी सह उप विकास आयुक्त दीपक सिंह के समक्ष दाखिल किया. अचार संहिता के उल्लंघन के मामले में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है. जिला प्रशासन की ओर से यह कार्रवाई की गई है.


भाजपा उम्मीदवार कर्णजीत सिंह के साथ-साथ 7 अन्य उम्मीदवारों के खिलाफ भी मामला दर्ज किया गया है. सीवान विधानसभा क्षेत्र से प्लुरल्स उम्मीदवार डॉ. रामेश्वर सिंह ने निर्वाची पदाधिकारी सह एडीएम रमन सिन्हा के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया. इनके ऊपर भी अचार संहिता के उल्लंघन के मामले में जिला प्रशासन की ओर से कार्रवाई की गई. लोजपा प्रत्याशी बंदना कुशवाहा, आरजेडी के अवध बिहारी, माले प्रत्याशी अमरनाथ यादव और निर्दलीय प्रत्याशी व्यासदेव प्रसाद पर भी मामला दर्ज किया गया है. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता