ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

बिहार : तेज रफ़्तार का कहर, शादी समारोह में जा रहे युवक को अनियंत्रित बस ने कुचला ; मौके पर हुई 2 की मौत

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो

बिहार :  तेज रफ़्तार का कहर,  शादी समारोह में जा रहे  युवक को अनियंत्रित बस ने कुचला ; मौके पर हुई 2 की मौत
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

SIWAN : बिहार में सड़क हादसों में मामलों में लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। राज्य के अंदर शायद ही कोई ऐसा दिन गुजरता हो जिस दिन सड़क दुर्घटना की वजहों से लोगों की जान नहीं जाती हो। इसी कड़ी में अब एक ताजा मामला सिवान से निकल कर सामने आया है। यहां रोड एसिडेंट में दो लोगों की मौत हो गयी है। ये लोग शादी समारोह में शिरकत करने जा रहे थे। 


मिली जानकारी के मुताबिक़,  सिवान में सड़क दुर्घटना में 2 की शख्स की मौत हो गई है। इस घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि सिवान जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सड़क हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पहले मृतक की पहचान दीनानाथ गुप्ता के रूप में की गई है। वहीं दूसरे मृतक का नाम रंजन यादव बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिवान मोर्चरी भेज दिया है। 


बताया जा रहा है कि, दीनानाथ गुप्ता सिवान में उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के पूरबसिया गांव निवासी दरौंदा में एक शादी समारोह में शामिल होने बाइक से जा रहे थे। तभी दरौंदा थाना क्षेत्र के ही लीलाशाह पोखरा के पास पीछे से तेज रफ्तार सिटी राइड बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिसके बाद दीनानाथ गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना जीबी नगर थाना क्षेत्र की है जहां शाहगंज निवासी रंजन यादव अपने घर से बाइक से नवका बाजार जा रहा था। तभी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया। इलाज के दौरान इस शख्स की मौत हो गयी है। 


इधर, सिवान जिले में अलग अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में 2 की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में आगे की जांच कर रही है. घटना से मृतकों के परिजनों में गम माहौल है।