ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

बिहार से बड़ी खबर : एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबकर मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां नदी में स्नान करने के दौरान पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं।

बिहार से बड़ी खबर : एक ही परिवार के 5 लोगों की डूबकर मौत, नहाने के दौरान हुआ हादसा
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त की बड़ी खबर सीवान से आ रही है, जहां नदी में स्नान करने के दौरान पांच लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। हादसे के शिकार हुए सभी लोग एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मची हुई है। घटना असांव थाना क्षेत्र के कांधपाकर गांव के पास की है।


बताया जा रहा है कि श्राद्धकर्म के समापन के बाद परिवार के लोग नदी में स्नान के लिए गए थे। इसी दौरान गहराई का पता नहीं चलने से एक के बाद एक पांच लोग डूबने गए। जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जब तक नदी से पांचों को निकाला गया तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। हादसे के शिकार हुए सभी लोगों की उम्र 15 से 16 साल के बीच है।


मृतकों में विजय गुप्ता, रितेश गुप्ता, विकास गुप्ता और राहुल गुप्ता समेत एक अन्य किशोर शामिल है। हादसे की जानकारी मिलते ही परिवार के अन्य सदस्यों में कोहराम मच गया है। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है। एक साथ पांच किशोर की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।