ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

बिहार : नहीं थम रहा जहरीली शराब से मौत का सिलसिला, अब सीवान में 5 लोगों की गई जान

SIWAN : बिहार में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भागलपुर, बांका और मधेपुरा के बाद अब बिहार के सिवान से इस वक्‍त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुफस्सि

बिहार : नहीं थम रहा जहरीली शराब से मौत का सिलसिला, अब सीवान में 5 लोगों की गई जान
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : बिहार में जहरीली शराब से मौत का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। भागलपुर, बांका और मधेपुरा के बाद अब बिहार के सिवान से इस वक्‍त बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सरांवे और छोटपुर गांव में रविवार की देर रात पांच लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। 


मौत के कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है। स्थानीय लोगों के अनुसार सभी ने शराब का सेवन किया था। हालांकि मृतकों के स्वजनों ने कुछ भी बताने से इंकार कर दिया है। वहीं मौत की सूचना मिलते ही प्रशासन के कान खड़े हो गए। आनन-फानन में पुलिस टीम मौके पर पहुंच कर मामले की जांच में जुट गई है। सूचना जारी होने तक सभी मृतकों का शव गांव में ही था।  


बता दें कि इससे पहले बिहार के अलग-अलग जिलों से शराबबंदी के बावजूद शराब पीने की वजह से लगभग 37 लोगों की मौत हो चुकी है। भागलपुर बांका और मधेपुरा में कई लोगों की जान शराब पीने की वजह से हुई है। इनमें भागलपुर में 22, बांका में 12 व मधेपुरा में तीन लोगों की जान चली गयी। मौत का यह सिलसिला शनिवार रात से लेकर रविवार दिन तक चला।