ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: सिवान में एम्बुलेंस ड्राइवर को मारी गोली, पटना रेफर

Bihar News: सिवान सदर अस्पताल के पास एंबुलेंस भाड़े के विवाद में ड्राइवर को गोली मारी गई है। घायल को पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर छापेमारी शुरू की है।

Bihar News
घटनास्थल की तस्वीर
© रिपोर्टर
Deepak Kumar
Deepak Kumar
2 मिनट

Bihar News: सिवान से सनसनीखेज खबर है, जहां सदर अस्पताल के गेट के पास एंबुलेंस भाड़े के विवाद में एक ड्राइवर को गोली मार दी गई है। घायल ड्राइवर को पटना रेफर किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। 


घटना शुक्रवार रात करीब 11:30 बजे के आसपास सिवान के नगर थाना क्षेत्र में सदर अस्पताल के गेट के समीप हुई है। एंबुलेंस भाड़े को लेकर हुए आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें अज्ञात हमलावरों ने एक एंबुलेंस ड्राइवर को गोली मार दी। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल ड्राइवर को तुरंत सिवान सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया।


पुलिस के अनुसार इस मामले में पहले भी विवाद हो चुका था और इसके संबंध में थाने में शिकायत दर्ज है। सूचना मिलते ही सिवान SP मनोज तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है।


रिपोर्टर: फैयाज अली