ब्रेकिंग
BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक✦BIHAR: बनमनखी के केंद्रीयकृत रसोईघर में SDM का छापा, भोजन की गुणवत्ता से लेकर अग्नि सुरक्षा तक मिलीं खामियां✦मध्य प्रदेश में बंधक बनाए गए बिहार के मजदूरों को छुड़ाने की मांग, बिहार भवन ने जिला प्रशासन को लिखा पत्र✦नितिन नबीन ने विनय बिहारी की लगाई फटकार, कहा..सम्राट चौधरी सरकार के खिलाफ बोले तो खैर नहीं!✦त्योहार से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, सीतामढ़ी में मिठाई और केक की दुकानों पर रेड✦बिहार की बेटी अंजलि का कमाल: मॉस्को में संभाली बड़ी जिम्मेदारी… बनीं देश की पहली महिला सैन्य राजनयिक

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल

SIWAN: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाड़ियों की तेज गति के कारण असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां दो अलग-अलग घट

बिहार में तेज रफ्तार का कहर: भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत, कई लोग घायल
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SIWAN: बिहार में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। गाड़ियों की तेज गति के कारण असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला सीवान से सामने आया है, जहां दो अलग-अलग घटनाक्रमों मे तीन लोगों की दर्जनाक मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हो गए। हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है।


सड़क हादसे की पहली घटना बड़हरिया-गोपालगंज मुख्य मार्ग पर शेखपुरा पड़वा गांव के पास की है, जहां शुक्रवार की देर शाम बड़हरिया थाना के शेखपुरा गांव निवासी सूबेदार खान का बेटा इमामुल हसन खान और उत्तर प्रदेश के कुशीनगर निवासी मो. अलाउद्दीन वलिमा में शामिल होने बड़हरिया के शेखपुरा गए हुए थे। वहां से लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने दोनों को रौंद डाला, जिससे दोनों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।


वहीं दूसरी घटना रघुनाथपुर-सिसवन मुख्य सड़क पर पंजवार गांव के पास की है, जहां यहां तिलक समारोह से लौट रही एक मैजिक वैन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि मैजिक सवार एक शख्स की मौत हो गई जबकि आधा दर्जन लोग घायल हो गए। मृतक की पहचान रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के संठी गांव निवासी 70 वर्षीय रामविलास बिन के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है जबकि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।