ब्रेकिंग
राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦राजपूतों को कितना महत्व दे रही है भाजपा? सांसद राजीव प्रताप रूडी ने अपनी ही पार्टी पर उठाए सवाल✦हाजीपुर जंक्शन पर 55 लाख की हेरोइन के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिवाली में खपाने की थी तैयारी ✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना

बिहार में 2 नए कोरोना पॉजिटिव केस, आंकड़ा बढ़कर 60 पहुंचा

PATNA : शुक्रवार की सुबह कोरोना वायरस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां राज्य में 2 और नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इन 2 नए मामलों के सामने आने के बाद बिह

FirstBihar
Santosh Singh
2 मिनट

PATNA : शुक्रवार की सुबह कोरोना वायरस से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है जहां राज्य में 2 और नए पॉजिटिव केस की पुष्टि हुई है। इन 2 नए मामलों के सामने आने के बाद बिहार में कोरोना पॉजिटिव मामलों की तादाद बढ़कर 60 हो गई है। यह दोनों में के सीवान के उसी परिवार से आए हैं जो कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा इनफेक्टेड हुआ है।


इन 2 नए पॉजिटिव केस के सामने आने के बाद सीवान में कोरोना पॉजिटिव की तादाद बढ़कर 29 हो गई है। सीवान के जिस परिवार में सबसे ज्यादा कोरोना के मामले सामने आए हैं उसमें अब नए इनफेक्टेड में 10 साल की एक बच्ची और 28 साल के एक पुरुष भी शामिल हो गए हैं। इन सभी को ओमान से आए उसी शख्स के संपर्क में आने से संक्रमण हुआ है। 


सीवान के रघुनाथपुर प्रखंड के एक गांव में कोरोना का कहर बड़ी आफत बनकर टूटा है। एक ही परिवार के अब तक 18 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। सरकार ने इस पूरे इलाके को हॉटस्पॉट घोषित कर रखा है और तकरीबन 200 लोगों को कोरंटाइन किया गया है।



टैग्स