ब्रेकिंग
दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी✦दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके, उत्तराखंड के चमोली में 4.9 तीव्रता से हिली धरती✦सहरसा में बंद फ्लैट से 25 लाख के गहनों की चोरी, कामवाली और गार्ड पर मिलीभगत का शक✦भोजपुर में घर के बाहर खड़े प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली, गंभीर हालत में मेडिकोन हॉस्पिटल में एडमिट, CCTV खंगालने में जुटी पुलिस✦11 साल से फर्जी डिग्री पर कर रहा था सरकारी नौकरी! शेखपुरा के शिक्षक हरेराम को स्कूल से पुलिस ने दबोचा✦जहानाबाद के सरकारी स्कूल में बच्चों के बीच बैठकर डीएम ने खाया मिड-डे मील, कम उपस्थिति पर जताई नाराजगी

बिहार : दारोगा की मौत से हड़कंप, पुलिस डिपार्टमेंट के उड़े होश

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां अचानक से एक दारोगा की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है. पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं. दारोगा की

बिहार : दारोगा की मौत से हड़कंप, पुलिस डिपार्टमेंट के उड़े होश
First Bihar
2 मिनट

SIWAN : इस वक्त एक बड़ी खबर बिहार के सीवान जिले से सामने आ रही है, जहां अचानक से एक दारोगा की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है. पुलिस अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए हैं. दारोगा की डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर जिला पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. 


घटना बिहार के सीवान जिले की है, जहां संदेहास्पद स्थिति में एक दारोगा की मौत हो जाने से हड़कंप मच गया है. मृतक दारोगा की पहचान राजकिशोर के रूप में की गई है, जो जीबी नगर में पोस्टेड था. लेकिन फिलहाल वह सस्पेंड होने के कारण सीवान के पुलिस लाइन में ही था. राजकिशोर मूल रूप से बिहार के सारण जिले के सोनपुर के रहने वाले थे


बताया जा रहा है कि मृतक दारोगा राजकिशोर जीबी नगर थाना के तरवारा के अपने क्वार्टर में सोए थे. तभी सुबह सबको उनकी मौत की सूचना मिली. जब पुलिस वहां पहुंची तो उन्होंने पाया की संदेहास्पद स्थिति में दारोगा की मौत हुई है. बहरहाल पुलिस ने मृतक दारोगा के शव को अपने कब्जे में ले लिया है. बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए सदर हॉस्पिटल लाया गया है. जिला पुलिस के अधिकारी मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं. 

टैग्स
रिपोर्टिंग
C

रिपोर्टर

Chandan Kumar

FirstBihar संवाददाता